डिनर का मजा दौगुणा कर देगी बेसन की रोटी, जरुर करें एक बार ट्राई

punjabkesari.in Wednesday, Jul 26, 2023 - 02:18 PM (IST)

डिनर में कई बार कुछ हल्का फुल्का खाने का मन करता है। ऐसे में महिलाओं को कुछ ऐसा हैल्दी ऑप्शन नहीं मिलता जिसे वह डिनर के तौर पर खा सकें। ऐसे में आज आपको बेसन की रोटी की लजीज रेसिपी बताते हैं जिसे आप डिनर में बनाकर खा सकते हैं। बेसन की रोटी आप चटनी या दाल के साथ भी खा सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इसे बनाने की रेसिपी के बारे में....

सामग्री 

बेसन - 1 कप 
गेहूं का आटा - 1/2 कप 
हींग - 1 चुटकी 
प्याज - 1/2 कप(बारीक कटे हुए)
हरी मिर्च - 2 (बारीक कटी हुई)
पानी - स्वादअनुसार
नमक - स्वादअनुसार 
हरा धनिया - 1 कप (कटा हुआ)
जीरा - 1 चम्मच 

बनाने की विधि 

1. सबसे पहले एक बर्तन में बेसन का आटा डालें। 
2. फिर इसमें गेहूं का आटा मिला दें। 
3. दोनों चीजों के मिश्रण में नमक, जीरा, हरा धनिया, प्याज, हींग मिलाएं। 
4. मिक्स करके इसमें पानी मिलाते हुए एक डो तैयार कर लें। 
5. डो को कुछ देर के लिए फ्रीज में रखें। 
6. तय समय बाद आटे से लोई तैयार करें और उन्हें गोल-गोल बेल लें। 
7. अब तवे पर घी लगाकर रोटी को सेंक लें। 
8. दोनों तरफ से रोटी को सेंकते हुए घी लगा लें। आपकी रोटी बनकर तैयार है। 
9. गर्मा-गर्म दाल या फिर सब्जी के साथ सर्व करें। 


 

Content Writer

palak