स्वाद ही नहीं सेहत का भी खजाना है बेसन का चीला

punjabkesari.in Tuesday, Nov 28, 2023 - 05:09 PM (IST)

बेसन सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इसमें मौजूद पोटैशियम, मैग्नीशियम, विटामिन बी6, विटामिन के, कॉपर, फाइबर, सोडियम, कैल्शियम जैसे पोषक तत्व शरीर को स्वस्थ रखने में मददगार हैं। बेसन से कई सारी डिशेज भी बनती हैं। तो क्यों न अपने दिन की शुरुआत पराठे या पूड़ी की जगह बेसन से बने चीले से करें। ये टेस्टी होने के साथ बहुत ही हेल्दी होता है। इसे खाने से स्वस्थ संबंधी कई समस्याओं से छुटकारा मिलता है। आइए आपको इस स्टोरी में बताते हैं बेसन का चीला खाने के फायदे....

हड्डियों होती हैं स्ट्रंग

बेसन का चीला खाने से हड्डियां स्ट्रांग होती है। इसमें मौजूद कैल्शियम और मौग्नीशियम की भरपूर मात्रा पाई जाती है, जो हड्डियों को मजबूत बनाता है और हड्डियों से जुड़ी परेशानियों को दूर करने में मददगार है।

 हार्ट की बीमारियों का खतरा होता है कम

बेसन का चीला फाइबर से भरपूर होता है तो हेल्दी रखने के लिए और हार्ट से जुड़ी बीमारियों के खतरे को कम करने में मददगार है।

खून की कमी होती है दूर

शरीर में खून की कमी (एनीमिया)  बेसन के चीले के सेवन से दूर हो सकती है। इसमें मौजूद आयरन, फोलेट शरीर में हीमोग्लोबिन के स्तर को बढ़ाते हैं।

बल्ड शुगर लेवल रहता है कंट्रोल में

डायबिटीज के मरीजों को भी बेसन के चीले का सेवन करना चाहिए। इसमें मौजूद फाइबर ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करता है। इससे डायबिटीज कंट्रोल में रहती है।

पाचन तंत्र रहता है स्ट्रांग

जिन लोगों को पाचन से जुड़ी समस्याएं होती है, उन्हें बेसन के चीला का सेवन करना चाहिए। इससे पाचन तंत्र स्ट्रांग होता है और आप बिना ज्यादा सोचे खाने का मजा ले सकते हैं।

शरीर को मिलती है एनर्जी

अगर आपके शरीर में एनर्जी की कमी रहती है तो चीले का सेवन करें। इसमें मौजूद कार्बोहाइड्रेट शरीर को भरपूर एनर्जी देते हैं।

Content Editor

Charanjeet Kaur