Basant Panchami पर बेसन के लड्डू से करें लोगों का मुंह मीठा

punjabkesari.in Wednesday, Feb 14, 2024 - 11:37 AM (IST)

बेसन के लड्डू का नाम सुनते ही कई लोगों के मुंह में पानी आ जाता है।बसंत पंचमी के मौके पर घरों में पीले रंग की मिठाई बनाने की परंपरा रही है। इस दिन खास तौर पर घरों में बेसन के लड्डू से लोगों का मुंह मीठा किया जाता है। तो आइए आपको बताते हैं इसकी आसान रेसिपी।

बेसन के लड्डू बनाने की सामग्री 

बेसन - 2 कप 
काजू - 1 टेबलस्पून
बादाम - 1 टेबलस्पून 
घी - 3/4 कप
चीनी - 1 कप 

बेसन के लड्डू बनाने की विधि 

1. सबसे पहले आप बेसन को एक बर्तन में छान लें। फिर बादाम-काजू बारीक-बारीक काटकर बर्तन में रख लें। 
2. एक कढ़ाई में घी डालकर गर्म करें। घी जैसे गर्म हो जाए तो उसमें बेसन डालकर भून लें। 
3. बेसन को अच्छे से सेंक लें। जैसे बेसन गोल्डन ब्राउन हो जाए तो आंच धीमी कर दें। 
4. अब इसमें कटे हुए बादाम और काजू मिलाएं। 
5. इसे बेसन में अच्छे से मिलाकर सेक लें। बेसन को बीच-बीच में हिलाते रहें। 
6. जैसे बेसन पक जाए तो उसे एक बर्तन में निकाल लें। 
7. बर्तन में निकालकर बेसन को ठंडा करने के लिए छोड़ दें। 
8. जैसे बेसन थोड़ा सा गर्म रह जाए तो उसमें चीनी मिलाएं। 
9. दोनों हाथों में घी लगाकर बेसन के मिश्रण को हाथों में लेकर गोल आकार में लड्डू तैयार कर लें। 
10. लड्डू तैयार करके एक ट्रे में रखते जाएं। 
11. कुछ देर के लिए लड्डू को सेट होने के लिए रख दें। 
12. आपके स्वादिष्ट बेसन के लड्डू बनकर तैयार हैं। बादाम, काजू के साथ गर्निश करके सर्व करें।

Content Editor

Charanjeet Kaur