रोजाना करें ये योगासन, वजन होगा कम और बढ़ेगी इम्यूनिटी पॉवर

punjabkesari.in Thursday, Jan 28, 2021 - 01:22 PM (IST)

सर्दियों में ठंड के कारण बिस्तर से निकलने का जल्दी किसी का भी मन नहीं करता है। इसतरह आलस के कारण काम करने की क्षमता भी कम रहती है। मगर इससे शरीर के विकास में रूकावटें आने के साथ बीमारियां लगने का खतरा अधिक रहता है। ऐसे में नियमित रूप से योगा करने से ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होने के साथ इम्यूनिटी बढ़ने में मदद मिलती है। मांसपेशियों व हड्डियों में मजबूती आने के साथ स्किन पर भी नेचुरल ग्लो आता है। तो चलिए आज हम आपको सर्दियों में योगा करने के फायदे बताते हैं। मगर उससे पहले जानते हैं कि कौन से योगासन करने चाहिए। 

सर्दियों में करने वाले बेस्ट योगासन

भस्त्रिका प्राणायाम


पश्चिमोत्तानासन योग


मंडूकासन योग


कपालभाति प्राणायाम


सूर्यनमस्कार योग

तो चलिए अब जानते हैं सर्दियों में योगासन करने के फायदे...
 

आलस भगाएं

सर्दियों में शरीर में आलस अधिक रहता है। मगर रोजाना योगा करने से शरीर में ऊर्जा का संचार होगा। ऐसे में दिनभर एनर्जेटिक महसूस होने के साथ बीमारियों से बचाव रहता है। 

स्वस्थ फेफड़ें

योगासन करने से शरीर में सांस अंदर व बाहर होती है। ऐसे में फेफड़ों में फैलाव होता है। साथ ही बढ़ते प्रदूषण व स्मोकिंग के कारण खराब हुए फेफड़ों की सफाई होने में मदद मिलती है। ऐसे में शरीर को सही मात्रा में ऑक्सीजन और एनर्जी मिलती है। 

जोड़ों के दर्द से दिलाए राहत 

सर्दियों में लोग घंटों एक ही जगह पर बैठे रहते हैं। ऐसे में ब्लड सर्कुलेशन ठीक से ना होने के साथ शरीर का तापमान भी कम होने लगता है। इसके कारण मांसपेशियों व जोड़ों में अकड़न व दर्द की परेशानी होने लगती है। ऐसे में रोजाना करीब 30 मिनट तक योगा करने से शरीर को गर्माहट का अहसास होने के साथ जोड़ों के दर्द से छुटकारा मिलता है। 

मानसिक तनाव होगा दूर

आजकल की बिजी व भागदौड़ भरी जिंदगी के कारण बहुत से लोग तनाव से जुझ रहे हैं। खासतौर पर सर्दियों में लोग इसका अधिक सामना करते हैं। इस समस्या को विंटर ब्लूज़ (Winter blues) या सीजनल अफेक्टिव डिसऑर्डर (SAD) कहा जाता है। इसके कारण लोग उदासी महसूस करते हैं। मगर रोजाना योगा करने से सेहत दुरुस्त होने के साथ अंदर से खुशी का अहसास होता है। ऐसे में मानसिक तनाव कम होने में मदद मिलती है। 

वजन घटाने में मददगार

सर्दियों में खाने की चीजों की भरमार होने से लोग इसे बड़ी खुशी से खाते हैं। मगर इससे वजन बढ़ने की परेशानी का सामना करना पड़ता है। मगर मोटापा होने से शरीर का अन्य बीमारियों की चपेट में आने का खतरा भी अधिक रहता है। ऐसे में योगा करने शरीर का सही वजन दिलाने के साथ बॉडी शेप में आती है। साथ ही बीमारियों से बचाव रहता है। 

इम्यूनिटी बढ़ाए

रोजाना योगा करने से इम्यूनिटी बूस्ट होने में मदद मिलती है। ऐसे में सर्दी, खांसी, जुकाम व मौसमी बुखार होने का खतरा कम रहता है। 

स्किन करेगी ग्लो

अक्सर ठंड व तेज धूप के कारण चेहरा खराब व झुलसने लगता है। खासतौर पर इस दौरान स्किन में नमी की कमी होने के कारण खिंचाव होने लगता है। ऐसे में योगा करने से शरीर में ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होने के साथ कोशिकाओं को पोषण मिलता है। साथ ही चेहरा बेदाग, ग्लोइंग, जवां व खिला-खिला नजर आने लगता है। 

Content Writer

neetu