गर्मियों में पीएंगे यह जूस तो मिलेगें अनेक फायदे

punjabkesari.in Thursday, Apr 12, 2018 - 05:22 PM (IST)

गन्ने का रस गर्मी के मौसम में सबसे बढ़िया माना जाता है। इसे पीने से शरीर में गर्मी तो खत्म होती ही है साथ ही में शरीर को ऊर्जा भी मिलती है। इसमें कैल्शियम, पोटैशियम, आयरन, मैग्नेशियम और फॉस्फोरस जैसे आवश्यक पोषक तत्व पाए जाते हैं जो शरीर को कई बीमारियों से दूर रखते हैं। इसे पीने से शरीर में खून का बहाव भी सही रखता है। गन्ने के रस में नींबू मिला कर पीने से पीलिया जैसे रोग से बहुत जल्दी राहत मिलती है लेकिन इसमें ज्यादा बर्फ डाल कर नहीं पीना चाहिए। आइए जानिए किन-किन समस्याओं को दूर रखता है गन्ने का रस।



1. एनर्जी लाएं
गन्ने का रस पीने से शरीर को भरपूर एनर्जी मिलती है। गर्मियों में इसे पीने से शरीर में पानी की कमी दूर होती है। अगर काम के दौरान आपको ज्यादा थकावट हो तो आप गन्ने का रस पी सकते हैं।

2. बाथरूम करते जलन होने पर
अक्सर कम पानी पीने से बाथरूम करते हुए जलन होने लगती है। इस प्रॉब्लम से राहत पाने के लिए गन्ने का रस बेस्ट ऑप्शन है। नारियल के पानी में गन्ने का जूस मिला कर पीएं। इससे किडनी स्टोन के कारण होने वाली जलन से भी राहत मिलती है।

3. कैंसर से करें बचाव
गन्ने का रस कैंसर जैसी समस्याओं को दूर रखता है। इसमें ऐसे तत्व पाए जाते हैं जो  शरीर को प्रोस्टेट और ब्रेस्ट कैंसर से लड़ने में मदद करते हैं। इस गन्ने का रस पीने से कैंसर होने की संभावना कम होती है।

4. लीवर करें साफ
लीवर में इंफेक्शन होने पर गन्ने का रस काफी कारगार उपाय है। इसे पीने से लीवर सुरक्षित रहता है और इंफेक्शन में बहुत जल्दी आराम मिलता है।

5. पाचन क्रिया करें मजबूत
अगर आपको कब्ज का समस्या है तो गन्ने का रस पीना शुरू करें। इसे पीने से पुरानी से पुरानी कब्ज राहत मिल सकती है। गन्ने के रस में ऐसे तत्व पाए जाते हैं जो पाचन तंत्र को मजबूत करने में मदद करते हैं।

6. बुखार में है फायदेमंद
बुखार में भी गन्ने का जूस काफी फायदेमंद है। यह बुखार के प्रभाव को कम करने के अलावा इससे होने वाली प्रोटीन की कमी की भी पूर्ति करता है। 

Punjab Kesari