इम्यून सिस्टम करना है स्ट्रांग तो रोजाना खाएं भुने हुए चने

punjabkesari.in Thursday, Apr 26, 2018 - 06:32 PM (IST)

भुने हुए चने का सेवन बादाम खाने के बराबर होता है। अगर आप भी इसे रोजाना खाते हैं तो कई हेल्थ समस्याओं से बचें रह सकते है। इसमें कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन, कैल्शियम, आयरन और विटामिन आदि पोषक तत्व पाएं जाते हैं जो शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं। बाजार में भुने हुए चने दो तरह के मिलते हैं एक छिलके वाले और एक बिना छिलके के लेकिन छिलके वाले चने ज्यादा फायदेमंद होते हैं। इसके लिए रोजाना 50 से 60 ग्राम चने का सेवन करें। आइए जानिए किन-किन समस्याओं से छुटकारा दिलाते हैं भुने चने।



1. पेशाब की समस्या से दिलाएं छुटकारा
बार-बार पेशाब आने की समस्या से राहत पाने के लिए भुने चने बहुत फायदेमंद है। इसके लिए रोजाना भुने चने को गुड़ के साथ खाएं। इस उपाय को करने से आपको बहुत जल्दी फायदा मिलेगा।

2. रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाए
भुने चने का सेवन करने से शरीर में रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है और मौसम बदलने पर होने वाली समस्याओं से शरीर बचा रहता है। इसके लिए रोजाना नाश्ते में या दोपहर के भोजन से पहले 50 ग्राम भुने हुए चने खाएं।

3. वजन घटाने में करें मदद


भुने हुए चने शरीर की एक्सट्रा चर्बी घटाने में मदद करते हैं। अगर आप या आपका कोई खास मोटापे की समस्या से परेशान है तो वह रोजाना की डाइट में भुने हुए चने शामिल करें।

4. श्वसन नली रोग करें दूर
चने श्वसन नली संबधी रोगों को दूर करने में मदद करते हैं। इसके लिए रात को सोने से पहले चने को चबा कर खाएं और साथ में गर्म दूध पीएं। आपको बहुत जल्दी फायदा मिलेगा।

5. डायबिटीज करें कंट्रोल
डायबिटीज रोगियों के लिए भुने चने बहुत फायदेमंद है। चने शरीर में ग्लूकोज की मात्रा को सोख कर शुगर को कंट्रोल करते हैं। इसके अलावा ब्लड शुगर का लेवल कम होता है।

6. कब्ज से मिलें छुटकारा


कब्ज की समस्या होने पर शरीर थका-थका, सुस्त बना रहता है और इसके ठीक न होेने पर शरीर को कई बीमारियां घेर लेती है। इस परेशानी से राहत पाने के लिए हर रोज चने खाना शुरू करें।

7. पाचन शक्ति और दिमाग बढाएं
रोजाना चने खाने से पाचन तंत्र मजबूत होता है और दिमागी शक्ति बढ़ती है। इसके अलावा चने में फॉस्फोरस होने के कारण यह शरीर में हीमोग्लोबिन लेवल बढ़ाता है और किडनी से एक्स्ट्रा साल्ट बाहर निकालने में मदद करता है।
 

Punjab Kesari