इस बार ट्राई करें रेड टी, तेजी से कम होगा वजन

punjabkesari.in Saturday, Jun 30, 2018 - 05:30 PM (IST)

रेड टी पीने के फायदे  : ज्यादातर लोगों की सुबह चाय की 1 चुस्की के साथ शुरू होती है। कुछ लोगों को चाय पीने की इतनी आदत होती है कि उसको पीए बिना उनके दिन की शुरूआत ही नहीं होती। कई लोग तो दिन में 5 से 6 बार चाय पी लेते हैं, जो सेहत के लिए हानिकारक है। स्वस्थ रहने के लिए चाय नहीं, बल्कि रेड टी पीए। रेड टी पीने से शरीर को कई फायदे मिलते हैं। आज हम आपको रेड टी बनाने की विधि और उससे होने वाले फायदे बताएंगे। 

 

रेड टी बनाने की विधि
रेड टी बनाने के लिए सबसे पहले 3 कप अनार के बीज लें। अब इनको 1 कप चीनी के साथ पीस लें। इस तैयार मिश्रण को 1 जार में जमा करके रखे लें। जब भी चाय पीने का मन करें तो 4 चम्मच मिश्रण में आधा कप पानी डालकर पी लें। आप चाहते तो रेड टी को टेस्टी बनाने के लिए इसमें शहद भी डालकर पी सकते हैं।  

 

रेड टी पीने के फायदे
जिन लोगों को पेट से संबंधित समस्याएं रहती है उनके लिए रेड टी पीना बहुत फायदेमंद होता है। रेड टी पीने से पाचन तंत्र मजबूत होने के साथ ही कब्ज से भी राहत मिलती है। इसमें पाए जााने वाले  एंटीऑक्सीडेंट दिल संबंधित समस्याएं को कम करने का काम करता है। अगर आप जल्दी से मोटापा कम करना चाहते हैं तो रोजना रेड टी पीना शुरू करें। 

 

ध्यान रखने योग्य बात
हर चीज को सही मात्रा में लेना अच्छा होता है। मगर किसी भी चीज को ज्यादा मात्रा में लेना खतरनाक होता है। प्रेगनेंट महिलाओं को इस ड्रिंक को पीने से ड्रॉक्टरी सलाह जरूर लें। 

Punjab Kesari