कच्ची हल्दी से पाएं सर्दी जुकाम से राहत
punjabkesari.in Tuesday, Nov 08, 2016 - 05:26 PM (IST)
मौसम बदलने पर सर्दी जुकाम और गले की खराश जैसी परेशानियों का सामना करना पड़ता हैं। ऐसे में हम कई दवाइयों का सेवन करते हैं लेकिन कुछ खास असर नहीं पड़ता। सर्दी जुकाम में कच्ची हल्दी का प्रयोग करना काफी फायदेमंद होता है। कच्ची हल्दी देखने में बिल्कुल अदरक की तरह होती है। कच्ची हल्दी को रोज अपने आहार में शामिल करने से सर्दी जुकाम और कई समस्याओं से छुटकारा पाया जा सकता है। आइए जानें कच्ची हल्दी के फायदे...
कच्ची हल्दी के फायदे
1. अपच
पेट दर्द या अपच होने पर कच्ची हल्दी का इस्तेमाल करें। कच्ची हल्दी को लहसुन और घी के साथ खाएं। इससे काफी आराम मिलेगा।
2. सर्दी-खांसी और जुकाम
रात को सोने से पहले हल्दी वाल दूध पीएं। इससे आपको अच्छी नींद आएगी और सर्दी भी दूर होगी। आप चाहें तो इसे दूध में गुड या शक्कर मिक्स कर लें। हल्दी वाला दूध (Turmeric Milk) पीने के बाद पानी बिल्कुल न पीएं।
3. गले की खराश
गले की खराश दूर करने के लिए कच्ची हल्दी का सेवन करें। इसके लिए 1 छोटा चम्मच कच्ची हल्दी का पेस्ट, आधा छोटा चम्मच लहसुन का पेस्ट और 1 छोटा चम्मच गुड़ मिलाएं। इस मिश्रण का सेवन दिन में दो बार करें।

