नाश्ते में करें इस फल का सेवन,फिर देखें कमाल

punjabkesari.in Saturday, May 20, 2017 - 02:16 PM (IST)

पंजाब केसरी (सेहत) : साल के 12 महीने मिलने वाला फल पपीता औषधीय गुणों से भरपूर है। केवल यही वो फल है जिसका सिर्फ सेवन करने से ही शरीर कई बीमारियों से बचा रह सकता है। पपीते को तो संजीवनी बूटी भी कहा जाता है। अधिकत्तर शरीर के सभी रोग पेट खराब होने से ही होते हैं, पर पपीता पेट के लिए ही रामबाण है। पपीते में विटामिन सी, विटामिन ई और बीटा कैरोटीन जैसे एंटी-ऑक्सीडेंट प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं। जिससे व्यक्ति का यौवन लंबे समय तक बना रहता है
1. कब्ज


जिन लोगों को कब्ज की समस्या रहती है उन्हें पपीते का नियमित सेवन करना चाहिए क्योंकि इसमें फाइबर की भरपूर मात्रा पाई जाती है।
2. हाइपरटेंशन


पपीते के नियमित सवेन से हाई बीपी भी कंट्रोल हो जाता है। इसका सेवन नाश्ते में अच्छा रहता है।
3. बढ़ती उम्र को रोके
लंबी उम्र पाने और लंबे समय तक जवान रहने के लिए पपीता खाना फायदेमंद है।
4. मोटापे का काल


जो लोग मोटापे से पीड़ित हैं और वजन कम करना चाहते हैं वे लगातार नाश्ते में इस फल का सेवन करके अपना वजन कंट्रोल कर सकते है।
5. डायबिटीज


पपीता दिल के मरीजों और डायबिटीज के रोगियों के लिए बहुत लाभदायक होता है।इससे कोलेस्ट्रॉल भी कम होने लगता है।
6. पेट के लिए वरदान
पपीते को पेट के लिए वरदान समझा जाता है। यह पेट की सारी तकलीफों को दूर कर देता है। इससे बच्चों के पेट में कीड़े की समस्या भी खत्म हो जाती है।
7. कैंसर
आजकल काफी लोगों को यह बीमारी होने लगी है लेकिन यदि पपीते का रोज अपनी डाइट में सेवन किया जाए तो इस बीमारी से बचा जा सकता है।
8. त्वचा संबंधी समस्याएं


नियमित रूप से पपीता खाने से झुर्रियां, बालों का झड़ना, चर्मरोग से सम्बन्धित समस्याएं भी खत्म हो जाती है। इससे दाद, खाज, खुजली भी दूर हो जाती है।
 

Punjab Kesari