International Music Day: तनाव होगा दूर, जानिए म्यूजिक सुनने के 5 कमाल के फायदे

punjabkesari.in Saturday, Oct 01, 2022 - 01:31 PM (IST)

म्यूजिक सिर्फ आपके मूड़ को बेहतर नहीं करता बल्कि इससे आपको कई स्वास्थ्य लाभ भी होते हैं। यह तनाव भी दूर करता है और म्यूजिक सुनने से आपको और भी कई समस्याओं से आराम मिलता है। आज के दिन यानी की 1 अक्टूबर को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर म्यूजिक डे मनाया जा रहा है। आपको इस खास दिन पर बताते हैं कि म्यूजिक सुनने से आपको क्या-क्या फायदे होंगे। तो चलिए जानते हैं इंटरनेशनल म्यूजिक डे पर संगीत सुनने के फायदे...

अनिद्रा की समस्या होगी दूर 

यदि आपको रात में नींद नहीं आती तो आपको धीमी आवाज में रात में गाने सुनें। इससे आपकी अनिद्रा की समस्या दूर होगी और आपकी नींद भी काफी अच्छी आएगी। कोई हल्का-हल्का संगीत आप रात के समय सुन सकते हैं। 

रिलीज होते हैं हैप्पी हार्मोन

एक्सपर्ट्स के अनुसार, संगीत सुनने से आपके शरीर में हैप्पी हार्मोन रिलीज होते हैं। जैसे - एंडोर्फिन, ऑक्सीटॉसिन, सेरोटोनिन, डोपमाइन इत्यादि। संगीत सुनने से शरीर में इन हार्मोन्स का स्तर बढ़ने लगता है और आप काफी अच्छा और खुश महसूस करते हैं। 

तनाव होता है दूर 

म्यूजिक सुनने से आपका तनाव दूर होता है। शोध के अनुसार,म्यूजिक थेरेपी से दर्द, चिंता, हृदय गति और हाई ब्लड प्रेशन की समस्या भी कम होती है। 

बढ़ता है फोकस 

यदि आपका किसी चीज में फोकस नहीं लगता तो आप म्यूजिक सुन सकते हैं। म्यूजिक चीजों में आपका ध्यान केंद्रित करने में सहायता करता है। म्यूजिक सुनने से आपके आस-पास भी पॉजिटिव माहौल बनता है इसके अलावा आप खुद में भी पॉजिटिव महसूस करते हैं। 

मेडिटेशन में मिलता है लाभ

एक्सपर्ट्स के अनुसार, यदि आप योगा या फिर मेडिटेशन के दौरान म्यूजिक सुनते हैं तो आपका ध्यान केंद्रित होगा। मेडिटेशन के दौरान आप इंडियन क्लासिक्ल म्यूजिक, साउंड्स ऑफ नेचर, इंस्ट्रुुमेंट्ल म्यूजिक, क्रिश्चियन म्यूजिक सुन सकते हैं। इससे आपका तनाव भी दूर होगा। 

इन बातों का भी रखें ध्यान

.म्यूजिक हमेशा आप कम आवाज में ही सुनें। ज्यादा ऊंची आवाज में म्यूजिक सुनने से आपको नुकसान भी हो सकता है। 

. अगर आप लो महसूस कर रहे हैं तो सैड म्यूजिक की जगह आप कोई फास्ट बीट सॉन्ग या फिर लाइट म्यूजिक सुनें। इससे आप ओर भी ज्यादा एक्टिव महसूस करेंगे। 


 

Content Writer

palak