पुदीना गर्मियों में सेहत के लिए है वरदान

punjabkesari.in Sunday, Mar 26, 2017 - 09:14 AM (IST)

पुदीना के फायदे : भीनी-भीनी सी सुगंध वाले पुदीने में कई औषधीय गुण होते हैं। पुदीना विटामिन A से भरपूर होने के कारण शरीर के लिए काफी बढिया होता है। पुदीना न केवल हमारे शरीर को निरोग रखता है ब्लकि हमारे चेहरे की खूबसूरती को भी बढ़ाने में मदद करता है। आप चाहे तो इसे अपने घर पर भी पौधे के रूप में लगा सकती हैं। गर्मियों के दिनों में तो यह ओर भी फायदेमंद होता है। आइए इसके फायदे जानें...

हरे पुदीने के फायदे  (Benefits Of Mint)


1. पुदीने की पत्तियों को पीसकर इसका लेप माथे पर लगाने से सिर दर्द में आराम मिलता है।


2. पुदीना,तुलसी,अदरक और काली मिर्च को मिलाकर काढ़ा बना लें। जब पेट में गैस की शिकायत हो तो इस काढे का सेवन करें। लगातार पुदीना का सेवन करने से गैस की समस्या जड़ से ही खत्म हो जाती है।


3. पुदीने की पत्तियों के चूर्ण को मिश्री के साथ मिलाकर खाने से पेट दर्द में आराम आ जाता है।


4. पुदीने के ताजे रस के सेवन से सर्दी और कफ में आराम मिलता है।


5. पुदीने और तुलसी की पत्तियों को मिलाकर काढा बनाएं। इस काढे को बुखार में पीने से बुखार जल्दी ही उतर जाता है।


6. दाद-खाज हो या फिर खुजली इस पर पुदाने की पत्तियों का पीस कर लेप लगाएं। जल्द ही आराम मिल जाएगा।


7. पुदीने का सेवन हिचकी आने पर भी करना लाभकारी होता है।


8. पुदीने का सेवन करने से गर्मी में लू से भी राहत मिलती है।


9. अगर शरीर पर कोई घाव हो जाएं तो पुदीने का पेस्ट बनाकर उस घाव पर लगाने से घाव जल्दी भर जाता है।


10. पुदीने को पीसकर उस लेप को चेहरे पर लगाने से चेहरे की झाइयां और दाग-धब्बे कम हो जाते है।


11. अगर छोटे बच्चों को गर्मी की वजह से दस्त लग गए हों तो उन्हें पुदीने के पत्ते दूध में उबालकर दिन में 2 से 3 बार 2 चम्मच पिलाने से काफी आराम मिलता है।


12. इसकी चटनी बनाकर खाने से पेट की सारी तकलीफें दूर हो जाती हैं।

Content Writer

Anjali Rajput