Ice Cube से एक नहीं अनेक फायदे, आंखों के डार्क सर्कल से लेकर मुहांसों की समस्या भी होगी दूर

punjabkesari.in Tuesday, Mar 14, 2023 - 11:19 AM (IST)

महिलाएं चेहरे की खूबसूरती बढ़ाने के लिए क्या-क्या नहीं करती कई सारे ब्यूटी प्रोडक्ट्स, महंगी क्रीम, लोशन आदि लेकिन इन सबका इस्तेमाल करने के बाद भी चेहरे पर निखार नहीं आ पाता। इसके अलावा यह ब्यूटी प्रोडक्ट्स त्वचा को नुकसान भी पहुंचा सकते हैं। ऐसे में त्वचा का निखार बढ़ाने के लिए आप कुछ नैचुरल चीजों का इस्तेमाल कर सकते हैं। आप दूध से बने बर्फ के टुकड़े का इस्तेमाल चेहरे पर इंस्टेंट ग्लो लाने के लिए कर सकते हैं। तो चलिए आपको बताते हैं कि बर्फ लगाने से चेहरे पर क्या-क्या फायदे होंगे...

डार्क सर्कल होंगे दूर 

सिर्फ चेहरे ही नहीं आंंखों के नीचे के डार्क सर्कल दूर करने के लिए भी आप बर्फ के टुकड़े का इस्तेमाल कर सकते हैं। इससे स्किन पर चमक आती है। बर्फ के टुकड़ों पर दूध लगाकर डार्क सर्कल्स वाली जगह पर लगाएं। समस्या से काफी आराम मिलेगा ।

सूजन करेंगे दूर 

इसके अलावा बर्फ के टुकड़े आंखों के नीचे होने वाली सूजन दूर करने में भी सहायता करते हैं। ज्यादा देर तक काम करने या फिर लैपटॉप कम्प्यूटर के आगे ज्यादा देर तक बैठे रहने के कारण आंखों के नीचे सूजन होने लगती है। ऐसे में आप बर्फ के टुकड़े इस्तेमाल कर सकते हैं। बर्फ के टुकड़े पर दूध लगाकर आंखों के नीचे लगाएं। आंखों के कोने से लेकर आइब्रो तक इसे सर्कुलर मोशन में लगाते हुए मसाज करें। सूजन धीरे-धीरे कम होने लगेगी। 

चेहरे पर आएगा निखार 

चेहरे पर बर्फ के टुकड़े लगाने से स्किन भी ग्लोइंग बनती है। इसके अलावा त्वचा की कई सारी समस्याएं भी इसे नियमित लगाने से दूर होगी हैं। बर्फ के टुकड़े ब्लड सर्कुलेशन सुधारने में मदद करते हैं। बर्फ के टुकड़ों में लैक्टिक एसिड, प्रोटीन, बी12 और जिंक त्वचा को निखारने के अलावा स्किन हाइड्रेट रखने में भी मदद करता है। 

मुहांसे होंगे दूर 

इसके अलावा चेहरे पर होने वाले मुंहासे दूर करने के लिए भी आप बर्फ के टुकड़ों का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसे चेहरे पर लगाने से ऑयल का उत्पादन कम होता है। तेल कम आने से मुंहासे की समस्या भी दूर होती है। बर्फ के टुकड़े चेहरे पर ऑयल कंट्रोल करने में भी सहायता करते हैं। 

स्किन को करेंगे मॉइश्चराइज

चेहरा मॉइश्चराइज करने के लिए आप दूध से तैयार बर्फ के टुकड़े इस्तेमाल कर सकते हैं। इससे त्वचा हैल्दी भी रहेगी और इसके अलावा यह स्किन को लंबे समय तक हाइड्रेट बनाए रखने में भी सहायता करते हैं। 

ऐसे बनाएं दूध की आइस क्यूब्स

सामग्री 

दूध - 2 गिलास
शहद - 2 चम्मच 

कैसे करें तैयार ?

. सबसे पहले दूध और शहद को आइस ट्रे में डाल दें। 
. इसके बाद इन्हें फ्रिज में रख दें। 
. कुछ देर के बाद आइस क्यूब्स बनकर तैयार हो जाएंगे। 
. इनका इस्तेमाल आप चेहरे पर कर सकते हैं। 

Content Writer

palak