गर्मी के मौसम में रोजाना करें Mango का सेवन, कई बीमारियों से मिलेगी राहत

punjabkesari.in Tuesday, May 03, 2022 - 05:01 PM (IST)

आम हर किसी का पसंदीदा फल होता है। स्वादिष्ट होने के साथ-साथ यह फल आपकी सेहत के लिए भी बहुत ही फायदेमंंद होता है। शरीर की बहुत सी समस्याओं से छुटकारा भी मिलता है। इसमें विटामिन-ए,विटामिन-के, मिनरल्स और एंटी-ऑक्सीडेंट्स भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। आम में पाया जाने वाले विटामिन-के न सिर्फ ब्लड क्लॉट्स में फायदेमंद माना जाता है। यह आपको एनीमिया के खतरे से भी बचाता है और हड्डियों को भी मजबूत करता है। तो चलिए आपको बताते हैं आम खाने से आपको और कौन-कौन से फायदे हो सकते हैं...

इम्यूनिटी होती है मजबूत 

आम में पाए जाने वाले पोषक तत्व आपके शरीर में इम्युनिटी की मात्रा को बढ़ाते हैं। इसका सेवन करने से रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। 

वजन कम करने में मददगार 

मोटापा कम करने के लिए भी आम बहुत ही फायदेमंद मान जाता है। आम की गुठली में पाए जाने वाले रेशे आपकी शरीर में से ज्यादा  चर्बी को कम करने में मदद करते हैं। इसका सेवन करने से आपको भूख भी कम लगती है और आप ज्यादा खाना खाने से बच जाते हैं। 

स्मरण शक्ति होती है तेज 

आम का सेवन करने से आपकी यादाश भी बढ़ती है। जिन लोगों को भूलने की बीमारी हो उनके लिए आम का सेवन बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। इसमें ग्लूटामिन एसिड नाम का पोषक तत्व पाया जाता है जो आपकी स्मरण शक्ति को बढ़ाने में मदद करता है। गर्भवती महिलाओं के लिए भी आम का बहुत ही लाभकारी माना जाता है। 

कैंसर से रहता है बचाव 

आम में पाया जाने वाले एंटीऑक्सीडेंट्स आपको कैंसर जैसी खतरनाक  बीमारी से भी बचाते हैं। इसमें पाए जाने वाले तत्व जैसे क्यूर्सेटिन, एस्ट्रागालिन और फिसेटीन आपके शरीर को कैंसर के खतरे से बचाने में मदद करते हैं।      

पाचन रहता है दुरुस्त

आम में पाए जाने वाले एंजाइम्स आपके शरीर में प्रोटीन को तोड़ने का काम करते हैं जिससे आपका भोजन भी आसान से पच जाता है। साइर्टिक एसिड, टरटैरिक एसिज शरीर में मौजूद तत्वों का संतुलन बनाए रखने में मदद करता है।

त्वचा के लिए होता है फायदेमंंद 

आम के काटकर इसके गुदे का पैक चेहरे पर लगाने से स्किन में निखार आता है। आपकी त्वचा भी विटामिन सी के संक्रमण से बची रहती है। 

Content Writer

Vandana