Laughing Therapy से हमेशा रहेंगे तंदुरूस्त

punjabkesari.in Wednesday, Aug 09, 2017 - 05:49 PM (IST)

 हंसने से होते हैं कई स्वास्थ्य लाभ : हंसना जिंदगी का खास हिस्सा है। इससे जिंदगी की खोई हुई खुशियां वापिस आ जाती हैं और सबसे जरूरी बात तो यह तनाव दूर करने का भी काम करता है। लोग भी उन लोगों से दोस्ती करना चाहते हैं जो हमेशा मुस्कुराते रहते हैं। असल में हंसने से खुशिया तो बढ़ती ही हैं साथ ही यह सेहत के लिए भी बहुत फायदेमंद है। आइए जाने हंसने के फायदे। 

 

1. दिल का व्यायाम
हंसने से शरीर में खून का संचार बेहतर हो जाता है। इससे शरीर से एंडोर्फिन नामक रसायन निकलता है जो दिल के लिए बहुत फायदेमंद है। ऐसा माना जाता है कि खुश रहने वाले लोगों को दिल से जुड़ी परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ता। 

 

2. ऑक्सीजन की कमी पूरी
हंसने से शरीर में ऑक्सीजन की कमी भी पूरी होती है। इससे हानिकारक बैक्टीरिया खत्म हो जाते हैं और इससे प्रतिरोधक क्रिया भी मजबूत होती है। 

 

3. तनाव से छुटकारा
सुबह के समय लाफिंग थैरेपी से सेहत को बहुत फायदा मिलता है। इससे तनाव से छुटकारा और शरीर हमेशा तंदुरूस्त रहता है। 

 

4. मोटापा दूर
हंसने से शरीर में 400 कैलोरी ऊर्जा बर्न होती है। जिससे मोटापा नियंत्रण में रहता है। 


 

Punjab Kesari