काम में तरक्की नहीं मिल रही तो घर के इस कोने में रखें कछुआ !

punjabkesari.in Saturday, Nov 07, 2020 - 06:30 PM (IST)

हर कोई अपने घर को खुशियों से भरा देखना चाहता है। ऐसे में बहुत से लोग तो घरों में पूजा-पाठ व हवन भी करवाते हैं। मगर इनके साथ वास्तु के हिसाब से घर में कुछ चीजें रखना शुभ माना जाता है जैसे कि कछुआ। चीनी वास्तु में कछुए को पवित्र व सौभाग्य का प्रतीक माना जाता है। ऐसे में इसे घर पर रखने से सुख-समृद्धि व शांति भरा माहौल बना रहता है। जीवन की परेशानियां दूर हो व्यापार व कारोबार में तरक्की के रास्ते खुलते हैं। तो चलिए जानते हैं घर पर रखने की सही दिशा व फायदे...

कछुआ रखने की सही दिशा 

घर की दक्षिण या पश्चिम दीवार पर कछुआ रखना शुभ होता है। माना जाता है कि इससे वास्तुदोष दूर हो पॉजिटिविटी बढ़ती है। घर खुशियों से भरने के साथ जीवन में चल रही परेशानियां दूर तरक्की के रास्ते खुलते हैं। 

कारोबार में दिलाए तरक्की

फेंगशुई के अनुसार, घर व कार्यस्थल पर कछुआ रखने से व्यापार में तरक्की मिलती है। कारोबार व व्यापार से जुड़ी समस्याएं दूर हो आर्थिक तौर पर लाभ मिलता है।  ‌

मानसिक तनाव करे कम

घरों में लड़ाई-झगड़े होने से परिवार के सदस्यों में तनाव बना रहता है। फेंगशुई के अनुसार, घर पर कछुआ रखने से इस परेशानी से बचा जा सकता है। इसके लिए कछुए को घर के मुख्य द्वार पर अंदर की तरफ मुंह करके रखें। इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा ही प्रवेश करेगी। ऐसे मानसिक तनाव दूर हो घर में खुशहाली भरा माहौल स्थापित होता है। 

बेहतर स्वास्थ्य 

कछुए की आयु बहुत लंबी होती है। ऐसे में इसे घर पर रखना शुभ माना जाता है। इससे घर के सदस्यों का स्वास्थ्य बेहतर होने के साथ बीमारियों से बचाव रहता है।

नौकरी में लाभ 

दुकान या ऑफिस के टेबल पर कछुआ रखें। इससे काम में मन‌ लगने के साथ तरक्की के रास्ते खुलेंगे। नौकरी में चल रही परेशानियां दूर हो काम बेहतर तरीके से होगा।

एकाग्रता शक्ति बढ़ाए

जिन बच्चों का पढ़ाई में मन नहीं लगता है। उन्हें अपने स्टडी टेबल पर कछुआ रखना चाहिए। इससे एकाग्रता शक्ति बढ़ने के साथ पढ़ाई में मन लगता है। 

Content Writer

neetu