इस तेल की एक बूंद से होगी स्किन और बालों की कई परेशानियां दूर!

punjabkesari.in Monday, Aug 07, 2017 - 04:31 PM (IST)

जोजोबा तेल स्किन और बालों के लिए बहुत फायदेमंद है। यह स्किन संबंधित कई परेशानियों को दूर करने में मदद करता है। इसमें मौजूद पौषक तत्व बालों को मजबूती प्रदान करते है। सिर्फ एक बूंद जोजोबा तेल से आप ग्लोइंग त्वचा पा सकते है। आज हम आपको बताएंगे कि कैसे आप जोजोबा तेल से खूबसूरत स्किन और बाल पा सकते है।

- मजबूत नाखून
अक्सर काम करते समय नाखून टूट जाते है। एेसे में सोने से पहले जोजोबा तेल से नाखूनों की मसाज करें। इससे नाखून मजबूत होंगे।

- स्ट्रेच मार्क्स
प्रैग्नेंसी के बाद अक्सर महिलाओं को स्ट्रेच मार्क्स की परेशानी का सामना करना पड़ता है। इसके लिए रात को स्ट्रेच मार्क्स वाली जगह पर जोजोबा तेल लगाएं। कुछ दिनों तक लगातार एेसा करें।

- पिंपल्स
चेहरे पर मौजूद छोटा-सा पिंपल खूबसूरती को कम कर देता है। पिंपल होने पर जोजोबा तेल लगाएं। रात को पिंपल पर तेल लगाने से जल्द फायदा मिलेगा।

- मजबूत बाल
हफ्ते में दो बार जोजोबा तेल से बालों की मसाज करें। इससे बाल मजबूत और शाइनी होंगे। 

- झुर्रियां
जोजोबा तेल का इस्तेमाल करने से बढ़ती उम्र का असर चेहरे पर नहीं दिखता। रात को सोने से पहले चेहरे पर तेल लगाएं और सुबह धो लें। इससे झुर्रियां से छुटकारा मिलेगा।
 

Punjab Kesari