पीरियड्स के दिनों में होता है तेज दर्द तो जरूर खाएं गुड़-मूंगफली

punjabkesari.in Wednesday, Nov 07, 2018 - 10:57 AM (IST)

मौसम के हिसाब से खाने-पीने की जरूरते भी बदलती रहती हैं। गर्मी के मौसम में शरीर को ठंड़क पहुंचाने के लिए ठंड़ी तासीर और सर्दी में गर्म तासीर वाली चीजे खाने से स्वास्थ्य अच्छा रहता है। सर्दियों में सेहत के लिए गुड़ और मूंगफली का कॉम्‍बीनेशन बेस्ट है। खाने में टेस्टी होने के साथ-साथ गुड़ और मूगफली सेहत संबंधी कई परेशानियों से भी राहत दिलाने का काम करता है। 

पौष्टिक गुणों से भरपूर है मूंगफली
मूंगफली में फोलिक एसिड, प्रोटीन, चिकनाई और शर्करा आदि जैसे जरूरी तत्व शामिल होते हैं। इसका सेवन करने से एनीमिया की समस्या दूर होती है। इसके अलावा कार्डियक हेल्थ के लिए भी मूंगफली फायदेमंद है। मूंगफली के बारे में हुए एक अध्ययन से यह बात सामने आई है कि यह इम्यून सिस्टम मजबूत बनाने के साथ दिल के लिए भी इसका सेवन बेस्ट है। 

गुड़ के पौष्टिक गुण
रोजाना 20 ग्राम गुड़ का सेवन करने से बहुत फायदा मिलता है। कुदरती मिठास से भरपूर गुड़ में आयरन, कैल्शियम आदि सहित कई पौष्टिक तत्व शामिल होते हैं। महिलाओं को सर्दी के मौसम में इसका सेवन जरूर करना चाहिए। इन दोनों को एक साथ खाना लाभकारी है। 

गुड़ और मूंगफली खाने के फायदे
 

गुड़ और मूंगफली खाने के फायदे

1. पीरियड्स प्रॉब्लम से राहत
पीरियड्स दर्द से राहत पाने के लिए मूंगफली और गुड़ का बराबर मात्रा में सेवन करें। इससे बहुत आराम मिलता है।

2. ब्लड सर्कुलेशन बेहतर
इन दोनों का सेवन करने से शरीर में ब्लड सर्कुलेशन सही रहता है। इसकी तासीर गर्म होने की वजह से सीमित मात्रा में ही सेवन करें। 

3. बॉडी के टॉक्सिंस दूर 
शरीर से विषैले पदार्थ बाहर निकलाने में भी गुड़ और मूंगफली का सेवन बेस्ट है। इससे खाने से रंगत में भी निखार आता है। 

4. एसिडिटी और कब्ज से छुटकारा
फाइबर से भरपूर मूंगफली एसिडिटी या कब्ज जैसी परेशानियों से भी बचाव रखते हैं। 

5. फर्टिलिटी में सुधार
बढ़ती उम्र में फर्टिलिटी की परेशानी से बचना चाहते हैं तो मूंगफली के साथ गुड़ का सेवन करें। 

6. दांत और हड्डियां मजबूत
प्रोटीन और कैल्शियम से भरपूर मूंगफली और गुड़ का सेवन करने से दांत और हड्डियां मजबूत होती हैं।

इस बात का रखें ध्यान
मूंगफली और गुड़ दोनों की तासीर गर्म होती है। इसे खाने के बाद 1 गिलास गर्म दूध का सेवन करें। इससे कोई नुकसान नहीं होता। 

Content Writer

Priya verma