काले चने में शहद मिलाकर खाने से मिलेंगे ये फायदे

punjabkesari.in Monday, Jan 29, 2018 - 12:34 PM (IST)

काले चने के फायदे : काले चने का सेवन सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है। कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन, कैल्शियम, आयरन और विटामिन के गुणों से भरपूर काले चने को भिगो कर रोजाना खाने से कई बीमारियां दूर होती है। वैसे तो भिगे हुए चने खाने से कई फायदे होते है लेकिन क्या आप जानते है इसमें शहद मिलाकर खाने से इसके फायदे और भी बढ़ जाते हैं। इसका सेवन कई बीमारियों को जड़ से भी खत्म कर देता है। आइए जानते हैं रोजाना भिगे हुए चने में शहद मिलाकर खाने से आपको क्या-क्या फायदे मिलेंगे। 

काले चने खाने के फायदे

 कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल
काले चने को रात के समय भिगो कर सुबह इसमें शहद मिलाकर खाएं। रोजाना इसका सेवन कोलेस्ट्राल लेवल कंट्रोल में रखता है। इससे हार्ट प्रॉबल्म का खतरा टल जाता है।

 किडनी प्रॉब्लम
रोजाना इसका सेवन बॉडी के टॉक्सिन्स दूर करता है। इससे आपको किडनी से जुड़ी सभी प्रॉबल्म से छुटकारा मिल जाता है।

 कब्ज की समस्या
जिन लोगों को अक्सर कब्ज की समस्या रहती हो उनके लिए यह बहुत फायदोमंद होता है। इसमें मौजूद फाइबर की मात्रा से डाइजेशन सिस्टम ठीक रहता है और आपकी कब्ज की परेशानी दूर होती है।

 खून की कमी
चने और शहद दोनों में ही भरपूर आयरन होता है इसलिए इसका सेवन करने से शरीर में खून की कमी पूरी हो जाती है।

 मजबूत हड्डियां
काले चने
चबाने से आपकी एक्सरसाइज हो जाती है, जिससे दांतों के साथ हड्डियां भी मजबूत होती है। इसके अलावा इससे आपको बुढ़ापे में किसी तरह की समस्या का सामना नहीं करना पड़ता।

 डायबिटीज
सुबह इसका सेवन ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल में रखता है, जोकि डायबिटीज मरीजों के लिए बहुत फायदेमंद होता है।

चने को और किस तरह खाने से होगा फायदा?


1. काले चने, सेंधा नमक और काली मिर्च को मिलाकर खाने से कई बीमारियां दूर हो जाती है।
2. काले चने खाने से ही नहीं बल्कि रोजाना इसका पानी पीने से भी कई प्रॉब्लम दूर होती है।


 

Content Writer

Anjali Rajput