घर में सुख- समृद्धि लाता है सफेद ''आक का पौधा''! मिलेगी ढेर सारी बरकत, होगी धन की बरसात

punjabkesari.in Wednesday, May 31, 2023 - 06:43 PM (IST)

हिंदू धर्म में आक का पौधा बहुत पवित्र और शुभ माना जाता है। इस पौधे की पूजा का भी विधान है। मान्यता है कि इस पौधा से भगवान शिव और भगवान गणेश की पूजा करने से कई लाभ होते है और घर में सकारात्मकता आती है। आइए जानें ज्योतिष शास्त्र के अनुसार इस पौध को घर में लगाने क्या फायदे हैं...

सफेद आक के पौध के लाभ

आके के पौध पर होता है गणेशजी का वास

धार्मिक द्दष्टि से आक का पौधा बहुत ही महत्वपूर्ण होता है। मान्यता है कि आक पर भगवान गणेश का वास होता है तथा ये पौधा भगवान शिव को बहुत प्रिय है। आक का पौधा दो रंगों- सफेद और काला  होता है। मुख्य रूप से इस पौधे का इस्तेमाल तांत्रिक क्रियाओं के लिए किया जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार आक के पौधे की जुड़ें वहीं जाती हैं जहां गणपति जी निवास करते हैं। मान्यता यह भी है कि आक के पौधे की विधि-विधान से पूजा की जाए तथा इसे घर में रखा जाए तो विशेष लाभ होता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इसे शुभ मुहूर्त में लाकर घर में लगाये। विधिवत पूजा करें। पूजा के दौरान भगवान गणपति के मंत्रों का जाप करें तो भगवान गणपति और शिव दोनों की कृपा बरसाती है।

आक का पौधा लाता है सुख- समृद्धि

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार आक का पौध घर के सामने लगाना चाहिए और इनकी जड़ों को गणेश भगवान की नियमित पूजा में अर्पित करना चाहिए। मान्यता है कि ऐसा करने से गणेश भगवान भक्तों का घर धन-दौलत, सुख- समृद्धि से भर देते हैं तथा भक्तों को त्रिसुख यानी जीवन के सभी सुख प्राप्त होते हैं.

वास्तु के अनुसार आक का पौधा किस दिशा में लगाएं?

वास्तुशास्त्र के मुताबिक, आक का पौधा दक्षिण-पूर्व के बीच दिशा में लगाया जाना चाहिए। इसके अलावा इसे दक्षिण या उत्तर दिशा में लगाया जा सकता है। आक का पौधा इस प्रकार से लगाया जाना चाहिए कि जब भी आप घर से बाहर निकलें, तो यह आपके दाहिनी ओर पड़े।  

वास्तु शास्त्र  के नियमों के अनुसार, आक का पौधा किसी भी शुभ दिन जैसे पूर्णिमा, एकादशी, मंगल या सोमवार को लगाना चाहिए. इससे घर में धन का आगमन बना रहता है।

Content Editor

Charanjeet Kaur