घर के पूजा स्थल में रखें चमत्कारी शंख, आर्थिक परेशानी होगी दूर

punjabkesari.in Wednesday, Jul 01, 2020 - 12:00 PM (IST)

हिंदु धर्म में भगवान की उपासना करने के लिए अलग- अलग रीति- रिवाजों को अपनाया जाता है। उसी तरह शंख को घर के पूजा स्थल पर रखने और रोजाना उसे बजाने से देवी लक्ष्मी और भगवान विष्णु की अपार कृपा मिलती है। इससे घर-परिवार पर साकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। मान्यता है कि घर पर शंख रखने से देवी लक्ष्मी और भगवान विष्णु का घर में वास होता है। तो चलिए वास्तु के अनुसार जानते है घर पर शंख रखने से मिलने वाले फायदों के बारें...

कैसे हुई शंख की उत्पत्ति?

कहा जाता है कि शंखचूर नाम का एक असुर भगवान विष्णु जी का भक्त था। जब उसके अत्याचार बहुत बढ़ गए थे तब भगवान शिव जी ने उसका वध कर दिया था। फिर उसी से शंख की उत्पत्ति हुई। तो हुई शंख के उतपन्न होने की धार्मिक कथा। तो चलिए अब जानते है घर पर शंख रखने के फायदे...

पॉजीटिव एनर्जी

घर के पूजा स्थल मे शंख में पानी भर कर रखें। उस जल को रोजाना पूरे घर और सदस्यों पर छिड़काव करें। इससे नैगेटिविटी दूर होगी। साथ ही इसमें पानी भर कर घर की ईशान दिशा में रखने से घर परिवार में खुशहाली और एकता बनी रहेगी।

बुद्धि बढ़ाएं

बच्चों के बौद्धिक विकास के लिए उसे रोजाना शंख में पानी भर कर पिलाना चाहिए। इसके अलावा जिन बच्चों की आवाज साफ नहीं होती है। उनके लिए भी यह पानी काफी फायदेमंद होता है। 

प्राकृतिक आपदा से करें बचाव

मान्यता है कि रोजाना शंख को बजाने से प्राकृतिक आपदा आने से टल जाती है। 

आर्थिक परेशानी होती है दूर 

कहा जाता है कि दक्षिणवर्ती शंख से शालिग्राम और लक्ष्मी की पूजा- अर्चना करने से घर पर देवी लक्ष्मी का वास होता है। इसतरह पैसों से जुड़ी समस्याएं दूर होती है। 

दिल रखें स्वस्थ 

ज्योतिषशास्त्र के अनुसार जिन लोगों की कुण्डली में सूर्य खराब होता है। उन्हें दिल से जुड़ी बीमारियों के होने का खतरा ज्यादा रहता है। ऐसे में रोजाना शंख बजाने से दिल स्वस्थ रहता है। 

बुरी नजर से करें बचाव

वराह पुराण में लिखा गया है कि शंख की मधुर आवाज से नैगेटिव एनर्जी दूर हो साकारात्मक ऊर्जा में वृद्धि होती है। इसतरह घर-परिवार पर लगी बुरी नजर दूर हो जाती है।

 

वैवाहिक जीवन में लाएं मधुरता 

घर पर शंख रखने और उसे बजाने से वैवाहिक जीवन में चल रहें मनमुटाव दूर हो संबंधों मे मधुरता आती है। 

 

Content Writer

neetu