सनबर्न से लेकर एंटी-एजिंग प्रॉब्लम्स दूर करेगा Grapes Facepack, चेहरे पर लगाने से मिलेंगे कई फायदे

punjabkesari.in Sunday, Mar 19, 2023 - 01:16 PM (IST)

अंगूर एक ऐसा फल है जो बहुत से लोगों की पसंद होता है। यह कई तरह के होते हैं जैसे लाल, काला, हरा। हर तरह के अंगूर का सेवन करने से सेहत को कई तरह के फायदे मिलते हैं। लेकिन यह सिर्फ सेहत ही नहीं बल्कि त्वचा के लिए भी बहुत ही फायदेमंद है। इससे तैयार फेसपैक से आप त्वचा की कई समस्याओं से छुटकारा पा सकते हैं। अंगूर में पोटैशियम, साइट्रिक एसिड, फ्लोराइड, पोटैशियम, सल्फेट, मैग्नीशियम, आयरन काफी अच्छी मात्रा में पाया जाता है। इसमें मौजूद गुण सनबर्न, दाग-धब्बे और स्किन को जवां दिखाने में मदद करते हैं। तो चलिए आपको बताते हैं कि कैसे आप इससे तैयार फेसपैक त्वचा पर इस्तेमाल कर सकते हैं...

सनबर्न से मिलेगी राहत 

गर्मियों के मौसम में त्वचा में सनबर्न के कारण लाल चकत्ते और रैशेज जैसी परेशानियां होने लगती है। इसके अलावा स्किन लाल हो जाती है। सनबर्न वाले हिस्से में बहुत ज्यादा खुजली भी होती है। इन सारी समस्याओं से राहत पाने के लिए आप अंगूर से तैयार फेसपैक इस्तेमाल कर सकते हैं। 

सामग्री 

लाल अंगूर - 4-5
पुदीने के पत्ते - 2-3 

कैसे करें इस्तेमाल? 

. सबसे पहले लाल अंगूर और पुदाने के पत्ते की पीसकर पेस्ट तैयार कर लें। 
. तैयार पेस्ट को चेहरे पर हल्के हाथों से मसाज करते हुए लगाएं। 
. 10-15 मिनट बाद ठंडे पानी से चेहरा धो लें। 
. गुलाबजल का इस्तेमाल करके आप आइस क्यूब्स तैयार करें। 
. इन आइस क्यूब्स से चेहरे की मसाज करें। 
. समस्या से काफी आराम मिलेगा। 

एंटी-एजिंग समस्याएं होगी दूर 

अंगूर में मौजूद रेस्वेरॉट्रोल उम्र बढ़ाने के साथ-साथ त्वचा को भी जवां बनाए रखने में मदद करेगा। रेस्वेराट्रॉल एक तरह का एंटीऑक्सीडेंट्स है जो त्वचा को स्वस्थ बनाने में मदद करेगा। 

सामग्री 

मुल्तानी मिट्टी - 3 चम्मच 
गुलाब जल - 1 चम्मच 
काले अंगूर - 10-12 

कैसे करें इस्तेमाल? 

. सबसे पहले अंगूर के दानों को अच्छे से पीस लें। 
. फिर इसमें मुल्तानी मिट्टी मिलाएं। 
. दोनों चीजों को मिक्स करके इसमें गुलाब जल मिलाएं। 
. तैयार फेसपैक त्वचा पर 15 मिनट के लिए लगाएं। 
. तय समय बाद चेहरा ठंडे पानी से धो लें। 

सॉफ्ट बनेगी स्किन 

बदलते मौसम में अक्सर स्किन में ड्राईनेस होने लगती है। ऐसे में आप त्वचा को सॉफ्ट बनाने के लिए अंगूर से तैयार फेसपैक का इस्तेमाल कर सकते हैं। 

कैसे करें इस्तेमाल? 

. अंगूर के दानों को अच्छे से पीस लें। 
. फिर चेहरे की मसाज करते हुए इसे त्वचा पर लगाएं। 
. 10 मिनट बाद चेहरे को ठंडे पानी से धो लें। 
. दो बार हफ्ते में इस फेसपैक का इस्तेमाल आप कर सकते हैं। 

बेदाग त्वचा के लिए 

अंगूर से तैयार फेसपैक का इस्तेमाल करके आप स्किन को बेदाग बना सकते हैं। अंगूर में साइट्रिक एसिड मौजूद होता है जो त्वचा को अच्छे से साफ करके उसे बेदाग बनाने में मदद करता है। 

कैसे करें इस्तेमाल 

सामग्री 

काले अंगूर - 8-10
एवोकाडो का पल्प - 2 चम्मच 
शहद - 2 चम्मच 
गुलाब जल - 2 चम्मच 

कैसे करें इस्तेमाल? 

. सबसे पहले आप अंगूर के दाने लेकर उन्हें अच्छे से मैश कर लें। 
. फिर इसमें एवोकाडो का पल्प मिलाएं। 
. एवोकाडो पल्प मिलाने के बाद इसमें दो चम्मच शहद और गुलाब जल मिक्स करें। 
. तैयार फेसपैक त्वचा पर लगाएं। 
. 15 मिनट बाद चेहरा सादे पानी से धो लें। 
. स्किन पर मौजूद दाग-धब्बों से राहत मिलेगी। 

Content Writer

palak