बच्चों के खुशहाल भविष्य के लिए घर रखें फेंगशुई गाय

punjabkesari.in Tuesday, Nov 05, 2019 - 11:25 AM (IST)

भारतीय संस्कृति में गाय को मां का दर्जा प्राप्त है। ऐसी मान्यता है कि जिस जगह पर बैठकर गाय सांस लेती है उस जगह के आसपास मौजूद सभी वास्तु दोष समाप्त हो जाते हैं। वास्तु और फेंगशुई दोनो के अनुसार गाय को घर में रखना शुभ माना जाता है। मगर अब शहरों में रहने वाले लोगों के लिए असली गाय को घर में रख पाना आसान काम नहीं है। ऐसे में वास्तु के अनुसार आप अपने घर में पीतल या फिर सफेद और गोल्डन रंग से बनी पत्थर की गाय रखकर भी घर के वास्तु दोष दूर कर सकते हैं। तो चलिए आज बात करते हैं गाय से जुड़े कुछ खास वास्तु टिप्स के बारे में विस्तार से...

नए जीवन की शुरुआत

पिछले समय में जब भी कोई नए घर का निर्माण करता था तो सबसे पहले उस जगह पर गाय लाकर बांध दी जाती थी, ताकि उस जगह पर मौजूद सभी वास्तु दोष खत्म हो जाए और घर निर्माण से जुड़े सभी कार्य बिना किसी अड़चन के पूरे किए जा सकें। ऐसे में यदि आप भी नए घर में प्रवेश या फिर निर्माण करने जा रहे हैं तो उस जमीन या फिर जगह पर पीतल या फिर सफेद और गोल्डन रंग की गाय जरुर रखें ताकि उस जगह की सारी नेगेटिव एनर्जी समाप्त हो जाए।

बच्चों की शिक्षा

अगर आप चाहते हैं कि आपका बच्चा विदेश जाकर पढ़ाई-लिखाई करे, तो आज से ही उसके कमरे में पीतल से बनी गाय की मूर्ति स्थापित करें। ऐसा करने से न केवल आपका बच्चा उच्च शिक्षा के लिए विदेश जाएगा बल्कि पढाई-लिखाई में उसका ध्यान भी अच्छे से केंद्रित होगा।

मानसिक शांति

वास्तु के अनुसार गाय मानसिक शांति और आपकी हर मनोकामना पूरी करने की ताकत अपने पास रखती है। शायद यही वजह है कि गाय को मां का दर्जा प्राप्त है। यदि आप अपने घर के मंदिर या फिर कहीं भी सफेद और गोल्डन रंग की गाय रखते हैं तो इससे आप और आपके परिवार को मानसिक शांति और सुख का एहसास हर दम रहेगा।

संतान प्राप्ति

यदि आप घर में बछड़े को दूध पिलाती गाय घर में रखते हैं तो संतान का सुख आपको बहुत जल्द प्राप्त होता है। साथ ही पैदा होने वाली संतान संस्कारी और भरपूर गुणों वाली भी होती है। 

देवी-देवताओं का वास

वास्तु के अनुसार गाय को 33 करोड़ देवी-देवताओं का वास माना जाता है। ऐसे में यदि आप घर में गाय की मूर्ति या फिर तस्वीर लगाते हैं तो आपके ऊपर इन सभी देवी-देवताओं की कृपा सदा बनी रहती है।

सौभाग्य जगाने वाली

मेहनत के बावजूद भी फल प्राप्त न होने पर अपने घर या ऑफिस में सफेद रंग की गाय रखें। ऐसा करने से आपका सोया हुआ भाग्य जाग जाएगा और आपको अपने मन मुताबिक मेहनत का फल जरुर मिलेगा। ऑफिस के टेबल पर भी फेंगशुई ऊंट रखने से कारोबार में वृद्धि होती है।

मुश्किलों का सामना

घर के दक्षिण-पूर्व हिस्से में गाय रखने से आपको जीवन के कठोर दौर व मुश्किलों से लड़ने की शक्ति मिलती है। आप चाहें को अपने घर या ऑफिस में सफेद रंग वाली गाय की तस्वीर भी लगा सकती हैं। गाय और मूर्ति दोनों ही आपके लिए लाभदायक सिद्ध होगी।

सिक्कों पर बैठी गाय

यदि आप जीवन में अपार धन की कामना करते हैं तो अपने घर और ऑफिस में सिक्कों पर बैठी गाय रखें। सिक्कों पर बैठी गाय जीवन के सभी आर्थिक दुख दूर करने की शक्ति रखती है। 

तो ये थी कामधेनु गाय से जुड़े कुछ खास वास्तु और फेंगशुई टिप्स। यदि आप भी चाहते हैं आपके घर का माहौल हमेशा पॉजिटिव बना रहे, तो अपने घर में फेंगशुई गाय जरुर स्थापित करें। 


 

Content Writer

Harpreet