लंबे समय दिखना हैं जवान तो डाइट में शामिल करें यह चीज

punjabkesari.in Saturday, Jan 27, 2018 - 05:53 PM (IST)

बढ़ती उम्र में लोगों को त्वचा और सेहत संबंधित कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है। उम्र बढ़ने पर चेहरे पर झुर्रियां पड़ने लगती हैं। अगर आप चाहते हैं कि बढ़ती उम्र में भी जवा दिखें तो अपनी डाइट में सलाद को शामिल करें। सलाद सेहत के लिए सबसे अधिक पौष्टिक आहार हैं। रोजाना इसे खाने से आप लंबे समय तक जवान दिख सकते हैं। कुछ लोग सलाद में फलों और सब्जियों का सेवन भी करते हैं। आप सलाद जितनी अधिक प्रकार का लेगें उतना ही आपकी सेहत को फायदा मिलेगा। आज हम आपको बताते हैं सलाद खाने के फायदे

1. वजन को रखें कंट्रोल

कुछ लोगों को बार-बार खाने की आदत होती हैं। जिसके कारण उनका वजन बहुत तेजी से बढ़ने लगता हैं। अगर आपको भी यही आदत हैं तो आप अपने खाने में सलाद लें। जिससे आपका पेट भी भरेगा और वजन भी नहीं बढ़ेगा।  

2. अनिद्रा 
सलाद में ऐसे पदार्थ पाए जाते हैं जो अनिद्रा की परेशानी को दूर करते हैं। अगर आपको अच्‍छी नींद न आने की प्रॉब्लम हैं तो आपको रोजाना सलाद खाना चाहिए।

3. रोगों से रखें दूर
सलाद में मौजूद एंटीऑक्‍सीडेंट और फाइबर शरीर को बीमारियों से दूर रखते हैं। सलाद खाने से पेट साफ रहता है और कब्ज की समस्या नहीं होती। 

4. ग्लोइंग फेस 
ग्लोइंग स्किन पाने के लिए लोग न जाने क्या-क्या तरीके अपनाते हैं। सलाद का सेवन करने से आपकी स्किन नैचुरली ग्लोइंग होगी।

5. मसल्स करें मजबूत
हरे सलाद में काफी मात्रा में नाइट्रेट पाया जाता हैं जो मांसपेशियों में अधिक प्रोटीन बनता है। प्रोटीन मांसपेशियों को मजबूत रखने के लिए काफी हेल्पफुल होता हैं।

 

Punjab Kesari