कोलोरेक्टल कैंसर जैसी खतरनाक बीमारी को दूर रखता है बेसन, जानिए इसके अनेक Health Benefits

punjabkesari.in Monday, Feb 20, 2023 - 06:13 PM (IST)

भारत में बेसन से बनी खानें की चीजें कई मिल जाएंगी। बेसन यानी चने की दाल के आटे को पौष्टिक आहार माना जाता है। नियमित रुप से इसका सेवन करने पर यह कई तरह की स्वास्थय समस्याओं से हम बच सकते हैं। बेसन ऐसी चीज है जो आपको हर भारतीय किचन में मिल जाएगी।इसे इस्तेमाल करके कई तरह की टेस्टी डिशेज बनाई जा सकती हैं। बेसन डायबिटीड, मोटापा, दिल की बीमारी, हड्डियों को मजबूती, एनीमिया और कोलोरेक्टल कैंसर जैसी गंभीर समस्याओं को दूर करने में मददगार साबित हो सकता है। आइए जानते हैं इसके और भी कई हैरान कर देने वाले फायदे....

डायबिटीज में मददगार

बेसन ब्लड शुगर स्तर को नियंत्रित करने में मदद करता है। बेसन को बहुत ही कम ग्लाइसेमिक स्तर के लिए जाना जाता है, जो उच्च मधुमेह वाले लोगों के लिए फायदेमंद होता है।

दिल के लिए फायदेमंद

दिल को स्‍वस्‍थ रखने के लिए भी बेसन काफी अच्छा है। बेसन में घुलनशील फाइबर होता है, जो आपके दिल के स्‍वास्‍थ्‍य को लंबे समय तक बनाए रखता है। बेसन में ऐसे कई घटक होते हैं, तो रक्‍त वाहिकाओं को आराम दिलाने के साथ ही आपके दिल की कार्य क्षमता को बढ़ाते हैं।

वजन कम करने में फायदेमंद

अगर आप वजन कम करना चाह रही हैं तो आपको अपनी डाइट में बेसन जरुर शामिल करना चाहिए। बेसन में ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है इसलिए इसमें कैलोरी की मात्रा भी कम होती है। यही वजह है कि बहुत से फिटनेस एक्सपटर्स बेसन खाने की सलाह देते हैं।

स्‍तन कैंसर से बचाव

बेसन में कैंसर रोधी गुण भी शामिल होते हैं। बेसन स्‍तन कैंसर जैसी गंभीर समस्‍या के लक्षणों को कम करने में सहायक साबित हो सकता है। बेसन में सैपोनिन्‍स नामक फाइटोकेमिकल होते हैं, जो कैंसर कोशिकाओं के विकास को रोकने में सहायक होते हैं।

हेल्दी प्रेग्नेंसी के लिए

गर्भवती महिलाओं के लिए भी बेसन के कई फायदे हैं। बेसन में फोलेट और आयरन दोनों की अच्छी मात्रा होती है, जो गर्भवती महिलाओं के लिए बहुत ही ज़रूरी है। इससे कमज़ोरी दूर होती है और फोलेट बच्‍चे के तंत्रिका विकास में सहायक होता है।

खून बढ़ाता है बेसन

चने के आटे या बेसन की रोटी एनीमिया के लक्षणों को कम करने में मददगार होता है। बेसन शरीर की थकान, ज्यादा वजन और आयरन की कमी जैसी समस्याओं का इलाज कर सकता है।

कोलेस्ट्रॉल कम करता है बेसन

बेसन कोलेस्ट्रॉल को कम करने का काम भी करता है। बेसन में ट्रांस फैट मौजूद होता है जो रक्त में कोलेस्ट्रॉल के स्तर को नियंत्रित कर सकता है।

Content Editor

Charanjeet Kaur