सर्दियों में रोज खाएं गोंद के लड्डू, मिलेंगे कई फायदे

punjabkesari.in Friday, Nov 24, 2017 - 08:02 PM (IST)

सर्दी के मौसम में अधिकतर लोग गोंद के लड्डू खाना पसंद करते हैं। गोंद के लड्डू सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं। दरअसल, इस मौसम में भूख ज्यादा लगती है। एेसे में घी में बने यह लड्डू आसानी से डाइजेस्ट हो जाता है। रोज नाश्ते में एक गोंज का लड्डू जरूर जाएं। इससे कमजोरी दूर होगी और एनर्जी मिलेगी। आज हम आपको गोंद के लड्डू बनाने की विधि और इसे खाने के फायदे बताएंगे। 

गोंद के लड्डू बनाने की विधि
एक पैन में घी डालकर गर्म कर लें फिर इसमें गोंद तल लें। इन्हें मिक्सी में पीस लें। इसके बाद इसमें पिसी हुई शक्कर, गोंद, इलायची पाउडर और घी मिलाकर लड्डू बना लें। इन्हें एयर टाइट कंटेनर में रख लें ताकि यह लंबे समय तक फ्रैश रहें। 

फायदे
प्रैग्नेंसी के बाद महिलाओं को गोंद के लड्डू जरूर खाने चाहिए। इससे ताकत मिलती है जिससे मां और बच्चा दोनों स्वास्थ्य रहते है। कम वजन वाली महिलाओं को दूध के साथ गोंद का लड्डू खाना चाहिए। इससे वजन बढ़ेगा। वहीं अगर आपका वजन ज्यादा है तो दिन में एक लड्डू ही खाएं।  इसके अलावा इसका सेवन करने से व्हाइट डिस्चार्ज से भी छुटकारा मिलता है।

फैशन हाे या ब्यूटी टिप, महिलाअाें से जुड़ी हर जानकारी के लिए डाउनलोड करें NARI APP

Content Writer

Priya dhir