लहसुन की सिर्फ दो कलियां खाने से ब्लड प्रेशर, कोलेस्ट्रॉल समेत कई बीमारियां होती है दूर

punjabkesari.in Wednesday, Jun 02, 2021 - 04:51 PM (IST)

लहसुन प्याज की जाति की वनस्पति है। जो भारत में हर घर में मौजुद होती हैं। भारतीय व्यंजनों में लहसुन का अकसर प्रयोग किया जाता है, जिससे खाने का स्वाद बेहद लाजवाब हो जाता है। खाने के स्वाद के साथ-साथ लहसुन का हमारे शरीर पर भी बहुत अच्छा प्रभाव पड़ता है। 
 

लहसुन में पाए जाते हैं ये पोषक तत्व-
लहसुन में पाए जाने वाले गुण शरीर को कई समस्याओं से बचाता है।  असल में लहसुन को एक एंटीबायोटिक माना जाता है, जिसमें विटामिन सी, विटामिन बी और विटामिन ए पर्याप्त मात्रा में पाया जाता है। इसके अलावा लहसुन में सल्फ्यूरिक एसिड जैसे कई पोषक तत्व भी पाए जाते हैं। 
 

लहसुन की केवल दो कलियां खाने से शरीर होता है निरोगी-
लहसुन की केवल दो कलियां खाने से शरीर निरोगी होताहै। अगर आप हर दिन एक गिलास पानी के साथ लहसुन की केवल दो कलियां भी खाते हैं तो आपको कई फायदे मिल सकते हैं। कच्ची लहसुन खाने से शरीर को कई बीमारियों की चपेट में आने से बचाता है।  आईए जानते हैं इसके चौंका देने वाले फायदें- 

इम्यूनिटी को बढ़ाता है लहसून-
कच्चे लहसुन में भरपूर प्रोटीन पाया जाता है, जो शरीर की इम्यूनिटी को बढ़ाने में मदद कर सकती है. तो चलिए आज हम आपको लहसुन और पानी के फायदों के बारे में बताते हैं।
 

कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल करें लहसुन-
लहसुन कोलेस्ट्रॉल को भी कंट्रोल करता है। हर दिन सुबह से गुनगुने पानी के साथ लहसुन की दो कलियां खाने से कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल किया जा सकता है।
 

गैस-कब्ज को करें दूर- 
सुबह एक गिलास पानी के साथ लहसुन की महज दो कलियां खाने से दिनभर आपका पेट ठीक रहेगा और आपको गैस व कब्ज की परेशानी भी नहीं होगी। इसके अलावा लहसुन पेट के विषैले पदार्थ बाहर निकालने में मदद कर सकता है. 

ब्लड प्रेशर करें कंट्रोल-
अगर आप हर दिन सुबह से एक गिलास गर्म पानी के साथ लहसुन की कुछ कलियां खाते हैं, तो ये आपके ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करता है।
 

मोटापा करें दूर-
लहसुन अतिरिक्त फैट को बहाने का काम करती है, अगर आप मोटापे की समस्या से परेशान हैं तो आपके लिए लहसुन का सेवन फायदेमंद हो सकता है।

Content Writer

Anu Malhotra