प्रोटीन का खजाना है ये 8 ड्राई फ्रूट, रोजाना मुट्ठीभर खाने से मिलेंगे लाजवाब फायदे

punjabkesari.in Thursday, Mar 11, 2021 - 02:25 PM (IST)

शरीर को दुरुस्त रखने के लिए सभी जरूरी तत्वों के साथ प्रोटीन की जरूरत होती है। इससे मांसपेशियों व हड्डियों में मजबूती आने के साथ बेहतर विकास होने में मदद मिलती है। साथ ही इम्यूनिटी बूस्ट होने से बीमारियों से बचाव रहता है। ऐसे में रोजाना मुट्ठीभर ड्राई फ्रूट्स खाना बेस्ट ऑप्शन है। इसमें अन्य जरूरी तत्वों के साथ प्रोटीन भी उचित मात्रा में मौजूद होता है। ऐसे में ये खाने में टेस्टी होने के साथ गुणों की खान होते हैं। इसे सुबह नाश्ते व शाम को भूख लगने पर किसी भी समय खाया जा सकता है। तो चलिए आज हम आपको 8 ड्राई के फायदे व उनमें मौजूद प्रोटीन व कैलोरी की मात्रा बताते हैं...

बादाम

अक्सर लोगों को बादाम खाने की सलाह दी जाती है। इसमें मौजूद पोषक व एंटी-ऑक्सीडेंट गुण आंखों को पोषित करते हैं। रोजाना रातभर भिगे बादाम को सुबह खाली पेट खाने से इम्यूनिटी बढ़ने के साथ बीमारियों से बचाव रहता है। 100 ग्राम बादाम में 21.15 ग्राम प्रोटीन और 576 कैलोरी की मात्रा पाई जाती है। 

अखरोट

दिमाग की शेप में बना अखरोट सेहत का खजाना माना जाता है। ये पुरुष व महिला दोनों के लि फायदेमंद माना जाता है। करीब 100 ग्राम अखरोट में 15.23 ग्राम प्रोटीन व 654 कैलोरी होती है। इसके सेवन से दिल व दिमाग स्वस्थ रहता है। मौसमी बीमारियों से बचाव रहने के साथ बेहतर विकास होने में मदद मिलती है। 

पिस्ता

पिस्ता खाने में टेस्टी होने के साथ गुणों से भरपूर होता है। रोजाना इसका सेवन करने से शरीर को एनर्जी मिलने के साथ बीमारियों से बचाव रहता है। 100 ग्राम पिस्ता में 20.16 ग्राम प्रोटीन व 562 कैलोरी होती है। इसका सेवन करने से हड्डियों में मजबूती आने से गठिया की समस्या से छुटकारा मिलता है। 

मूंगफली

दिखने में छोटी सी मूंगफली विटामिन, आयरन, फाइबर व एंटी-ऑक्सीडेंट्स गुणों से भरपूर होती है। 100 ग्राम मूंगफली में 25.8 ग्राम प्रोटीन और 567 पाई जाती है। ऐसे में इसके सेवन से खून की कमी दूर होने के साथ मांसपेशियों व हड्डियों में मजबूती आती है। 

काजू 

काजू को खासतौर पर लोग खाना पसंद करते हैं। 100 ग्राम काजू में 22.22 ग्राम प्रोटीन व 553 ग्राम कैलोरी पाई जाती है। इसके सेवन से खून की कमी दूर होने के साथ थकान व कमजोरी से राहत मिलती है। पाचन तंत्र व हड्डियां मजबूत होती है। ब्लड प्रेशर व डायबिटीज कंट्रोल रहती है। स्किन संबंधी समस्याएं दूर होकर बेहतर शारीरिक विकास होता है। 

आलूबुखारा

असल में, आलूबुखारा भी ड्राई फ्रूट्स में आता है। करीब 100 ग्राम आलूबुखारे में 2.18 ग्राम प्रोटीन और 240 कैलोरी पाई जाती है। इसके सेवन से प्रो

अलसी के बीज

अलसी के बीजों में ओमेगा-3 फैटी एसिड, विटामिन, आयरन, एंटी-ऑक्सीडेंट्स आदि गुण होते हैं। इसके सेवन से दिल व दिमाग स्वस्थ रहने के साथ बेहतर शारीरिक विकास होने में मदद मिलती है। 100 ग्राम अलसी के बीजों में 18 ग्राम प्रोटीन व 534 कैलोरी होती हैं। 

सूरजमूखी के बीज

सूरजमूखी के बीजों को भी ड्राई फ्रूट्स की तरह इस्तेमाल किया जा सकता है। 100 ग्राम सूरजमूखी के बीज में 584 कैलोरी और  20.78 ग्राम प्रोटीन होता है। इसके सेवन से ब्लड प्रेशर व वजन कंट्रोल रहने में मदद मिलती है। दिल और दिमाग स्वस्थ रहने के साथ कैंसर जैसी गंभीर बीमारी की चपेट में आने का खतरा कम रहता है। 

ऐसे में रोजाना मुट्ठीभर इन ड्राई फ्रूट्स को खाने से प्रोटीन की कमी पूरी होने के साथ बीमारियों से बचाव रहता है। 

 

नोट- मगर इसमें कैलोरी भी अधिक होने से ज्यादा मात्रा में सेवन करने से बचना चाहिए। नहीं तो वजन बढ़ेगी की समस्या हो सकती है। 
 

Content Writer

neetu