रात को सोने से पहले पीएं पानी, हमेशा रहेंगे स्वस्थ

punjabkesari.in Friday, Oct 13, 2017 - 02:59 PM (IST)

सेहतमंद रहने के लिए भरपूर पानी पीना बहुत जरूरी है। काम में बिजी होने के कारण अधिकतर लोग पानी नहीं पीते जिससे उन्हें सेहत और स्किन संबंधित कई परेशानियों का सामना करना पड़ता है। एेसे में दिन में कम से कम 8 गिलास पानी जरूर पीएं। रात को सोने से पहले पानी पीना भी बहुत फायदेमंद होता है। आज हम आपको बताएंगे कि आखिर क्यों रात को पानी पीकर सोना चाहिए। 

- अच्छी नींद
रात को सोने से पहले पानी पीने से हार्मोंन और एनर्जी लेवल बैलेंस रहता है। इससे थकान कम होती है और अच्छी नींद आती है। इससे जोड़ों और मांसपेशियों को भी आराम मिलता है। 

- तनाव से छुटकारा

आजकल अधिकतर लोग तनाव से ग्रस्त है। तनाव से राहत पाने के लिए रात को सोने से पहले पानी जरूर पीएं। इससे स्ट्रेस लेवल कम होगा। 

- वजन घटाएं
शरीर की कैलोरीज को नैचुरली तरीके से कम करने के लिए पानी बहुत मददगार है। फ्रिज का पानी पीने की बजाय ताजा पानी पीएं। इससे तेजी से वजन कम होगा। 

- ग्लोइंग स्किन

सही मात्रा में पानी पीने से शरीर से विषैल पदार्थ बाहर निकलते है जिससे त्वचा साफ होती है। रात को सोने से पहले पानी पीने से स्किन पर निखार आता है। 

- कब्ज
खानपान की गलत आदतों के कारण ज्यादातर लोगों को कब्ज की समस्या रहती है। अगर आप रात को सोने से पहले पानी पीएंगे तो कब्ज से छुटकारा मिलेगा। 
 

Punjab Kesari