खाली पेट पीएंगे काले नमक वाला पानी तो मिलेंगे ये 6 फायदे

punjabkesari.in Saturday, Jul 14, 2018 - 04:10 PM (IST)

स्वस्थ रहने के लिए लोग कसरत, जॉगिंग और योग का सहार लेते हैं। मगर इतना कुछ करने के बाद भी शरीर को छोटी-मोटी हेल्थ प्रॉब्लमस घेरे लेती हैं। इन समस्याओं से राहत पाने के लिए आप खाली पेट नमक वाला पानी पी सकते हैं। रोजाना सुबह खाली पेट 1 गिलास गुनगुने पानी में 1/3 छोटा चम्मच काला नमक घोल कर पीने से शरीर को कई तरह के फायदे होते हैं जिसके बारे में बहुत कम लोग ही जानते होंगे। आज हम नमक वाला पानी पीने के फायदे बताएंगे। 

 

1. पाचन शक्ति 
जिन लोगों को पेट से संबंधित समस्याएं रहती हैं। उनको नमक वाला पानी पीना चाहिए। नमक वाला पानी पीने से पाचन तंत्र मजबूत होने के साथ ही पेट की गैस से भी छुटकारा मिलता है। 

 

2. हड्डियों के लिए फायदेमंद
नमक वाला पानी शरीर में कैल्शियम की कमी को पूरा करके हड्डियों को मजबूत करने का काम करती है। रोजाना नमक वाला पानी पीने से हड्डियां मजबूत होती है। जिन लोगों के हाथों-पैरों की हड्डियों में दर्द होता हो वह रोजाना नमक वाला पानी पीएं।

 

3. बैक्टीरिया का होंगे खत्म
शरीर में मौजूद बैक्टीरिया बीमारियों को फैलाने का काम करता है। शरीर के बैक्टीरिया को खत्म करने के लिए रोजाना नमक वाला पानी पीएं। नमक वाला पानी पीने से गंदे बैक्टीरिया खत्म हो जाते हैं। 

 

4. लिवर रहेगा स्वस्थ
लिवर से संबंधित परेशानी से छुटकारा पाने के लिए नमक वाला पानी पीएं। रोजाना यह पानी पीने से लिवर के डैमज सैल्स दोबारा सही होने लगते हैं। इसके साथ ही नमक का पानी शरीर से टॉक्सिन दूर करता है। 

 

5. स्किन प्रॉब्लम से छुटकारा
नमक का पानी पीने से त्वचा पर पड़े कील मुंहासे, दाग धब्बे दूर होते हैं। इसके साथ ही रोजाना नमक का पानी पीने से चेहेर पर निखार भी आने लगता है। 

 

6. अच्छी नींद
कई लोगों को रात में नींद न आने की समस्या होती है जिस वजह से उन्हें कई तरह की परेशानियां हो जाती हैं। ऐसे में हर रोज सुबह नमक वाला पानी पीने की आदत डालें। इसमें मौजूद मिनरल दिमाग की तंत्रिका तंत्र को शांत करता है और स्ट्रैस हार्मोन को कम करके रात में अच्छी नींद लाने में मदद करता है।

 

 

Content Writer

Nisha thakur