पेट की समस्या रहती हैं तो आपके लिए अमृत है मटके का पानी, जानिए लाजवाब फायदे

punjabkesari.in Wednesday, Jun 03, 2020 - 10:28 AM (IST)

गर्मियों में सभी फ्रिज का ठंडा पानी पीना पसंद करते हैं। चाहें यह पानी पीने में अच्छा लगे लेकिन सेहत को नुकसान पहुंचाने का काम करता है। ऐसे में फ्रिज की जगह मिट्टी के मटके का पानी पीना काफी फायदेमंद होता है। इसमें बहुत से औषधीय गुण समाएं होते हैं। इसलिए इसमें रखा पानी अमृत के बराबर समझा जा सकता है। इसमें रखें पानी को पीने से ठंडक मिलने के साथ इम्यून सिस्टम मजबूत होता है। बीमारियों के होने का खतरा कम रहता है। तो चलिए जानते हैं मिट्टी के घड़े का पानी पीने से सेहत को मिलने वाले अनगिनत फायदों के बारे में...

ठंडक पहुंचाए

मिट्टी के मटके का पानी नैचुरल तरीके से ठंडा होता है। इसलिए इसका पानी पीने से प्यास अच्छे से बुझने के साथ शरीर में ठंडक पहुंचती है। 

बीमारियां रखें दूर

मिट्टी के घड़े में औषधीय गुण होते हैं। इसलिए घड़े का पानी पीने से बीमारियों के लगने के चांसिस कम होते हैैं।

अमृत के समान 

मिट्टी के घड़े का पानी स्वाद और सेहत दोनों के लिए फायदेमंद होता है। भारत में आज भी बहुत से लोग मिट्टी के घड़ों से पानी पीते हैं। एक्सपर्ट्स के अनुसार यह मिट्टी हमारी सेहत के लिए काफी फायदेमंद होती है। इसमें औषधीय गुण होने से घड़े में रखा पानी अमृत माना जा सकता है। इससे शरीर को बीमारियों से लड़ने की शक्ति मिलती है। 

पानी होता है शुद्ध

पोषक तत्वों से भरपूर घड़े में पानी में मौजूद अशुद्धियों को दूर करने की शक्ति होती है। ऐसे में घड़े का पानी प्राकृतिक रूप से फिल्टर होता है।

मिलते हैं जरूरी मिनरल्स

मिट्टी के घड़े या मटके में सभी तरह के मिनरल्स पाए जाते हैं। ऐसे में मटके में रखा पानी पीने से शरीर को सभी जरूरी मिनरल्स मिलते हैं।

गले के लिए फायदेमंद

गर्मियों के मौसम में फ्रिज का पानी पीना अच्छा लगता है। मगर यह गले की कोशिकाओं का तापमान तेजी से नीचे को गिराता है। इसके कारण गला खराब, सूजन, सर्दी-जुकाम आदि की शिकायत हो सकती है। इसलिए घड़े का पानी पीना बेस्ट ऑप्शन है। यह शरीर को ठंडक का अहसास करवाता है। साथ गले को बीमारियों की चपेट में आने से बचाता है।

मेटाबॉलिज्म बढ़ाएं

प्लास्टिक की बोतलों में मिलने वाले पानी में बहुत सी अशुद्धियां पाई जाती हैं। यह पानी शरीर के लिए नुकसानदायक होता है। ऐसे में घड़े में पानी रखने से अशुद्ध तत्व नष्ट हो जाते हैं। इसमें पानी को कई दिनों तक जमा करके रखा जा सकता है। मिट्टी के घड़े में स्टोर किया पानी पीने से मेटाबॉलिज्म रेट बढ़ता है। ऐसे में बीमारियों से बचाव रहता हैं। 

पेट से जुड़ी समस्याएं करें दूर

मिट्टी में भारी मात्रा में औषधीय गुण होते हैं। यह पानी में पीएच  बैलेंस बनाए रखने में मदद करता है। साथ ही इसमें रखे पानी का सेवन करने से पेट से संबंधित समस्याएं दूर होती है। कब्ज, एसिडिटी दूर हो पाचन तंत्र मजबूत होता है। 

गर्भवती महिलाओं के लिए फायदेमंद 

गर्भावस्था के दौरान फ्रिज के पानी की जगह मटके का पानी पीना फायदेमंद होता है। इस टाइम पीरियड में उन्हें खासतौर पर मटके का पानी पीना चाहिए है। यह बच्चे और मां दोनों की सेहत बनाएं रखने में मदद करता हैं।

Content Writer

neetu