सिर्फ मोटापा ही नहीं, शहद वाला गुनगुना पानी पीने से मिलते हैं ये 5 फायदे

punjabkesari.in Friday, Jun 29, 2018 - 02:45 PM (IST)

शहद एक तरह की औषधी है। इसमें विटामिन ए, बी, सी, आयरन, कैल्शियम, सोडियम, फास्फोरस और आयोडीन पाया जाता है जो शरीर को स्वस्थ रखने का काम करता है। रोजाना गुनगुने पानी में 1 चम्मच शहद डालकर पीने से शरीर को कई फायदे मिलते हैं। इसके नियमित सेवन से सेहत से जुड़ी कई समस्याओं से हमेशा के लिए निजात मिल सकती है। आज हम आपको गुनगुने पानी में शहद डालकर पीने के फायदों के बारे में बताएंगे। 
 

1. वजन कम करें
लोग वजन घटाने के लिए ना जाने क्या-क्या तरीके अपनाते हैं। मगर फिर भी कोई फायदा नहीं होता। एेसे में सुबह खाली पेट गुनगुने पानी में शहद डालकर पीने से कई फायदे होते हैं। शहद वाले पानी को पीने से भूख कम लगती है। इसके अलावा इस पानी का सुबह सेवन करने से शरीर में पूरे दिन एनर्जी बनी रहती है। 

 

2. कब्‍ज दूर करें
आजकल ज्यादातर लोगों को पेट से संबंधित समस्याएं रहती है। इन्हीं में से एक है कब्ज होना। कब्ज की समस्या से राहत पाने के लिए शहद वाला पानी पीए। यह पानी पेट को हाइड्रेट करता है और सूखे मल को पानी में भिगो देता है। इन सब की एक साथ मौजूदगी से मल त्‍यागने में मदद करता है। 

 

3. शरीर को डिटॉक्स करें
शरीर में कई विषैले तत्व मौजूद होते हैं। अगर यह शरीर से बाहर ना निकले तो कई तरह की समस्याएं होने लगती है। शहद शरीर से विषैले तत्वों को बाहर निकालने में भी मदद करता है। देखा जाए तो यह एक तरफ से डिटॉक्स डायट है।

 

4. प्रतिरोधक क्षमता मजबूत करें
इसमें ऐसे कई पोषक तत्व पाए जाते हैं जो शरीर के लिए काफी फायदेमंद साबित होते हैं और शरीर की प्रतिरोधक क्षमता को भी बढ़ाते हैं। 

 

5. मजबूत पाचन तंत्र
शहद वाला पानी पीने से भी पेट दरुस्त रहता है। इसमें पाए जाने वाले एंटी बैक्टीरियल  पेट को किसी भी तरह के संक्रमण को दूर करने में मदद करते हैं और पाचन क्रिया को दुरूस्त रखते है।
 

Punjab Kesari