अजवाइन का पानी लगातार पीएं खाली पेट, फिर देखें कमाल

punjabkesari.in Friday, Apr 06, 2018 - 11:58 AM (IST)

हर घर में अजवाइन (Ajwain) का इस्तेमाल मसाले के रूप में किया जाता है। अजवाइन में मौजूद तत्व सेहत के लिए बहुत फायदेमंद है। अजवाइन का रोजाना सेवन करने से आप शरीर को कई बीमारियों से दूर रख सकते है। अगर आप अजवाइन के पानी (Ajwain Water) का सेवन करें तो इसका फायदा दोगना हो जाता है। सुबह खाली पेट अजवाइन का पानी पीएं। इससे पाचन क्रिया से संबंधित समस्याएं दूर होगी। 


अजवाइन का पानी बनाने की विधि

गर्म पानी में अजवाइन डालें और थोड़ी देर एेसे ही रहने दें। बाद में छानकर पी लें। इसके अलावा रात को एक गिलास पानी में एक चम्मच अजवाइन डालकर रख दें। सुबह छानकर पी लें। लगातार 10 दिन खाली पेट अजवाइन का सेवन करें। 


खाली पेट अजवाइन का पानी पीने के फायदे 


अगर आपको गैस की प्रॉब्लम रहती हैं तो यह पानी आपके लिए रामवाण है। इससे गैस की समस्या नहीं होगी। 

पेट दर्द के लिए भी यह बहुत फायदेमंद है। रोजाना इसका सेवन करने से पेट दर्द से राहत मिलेगी।

अजवाइन का पानी यूरिन इंफैक्शन से राहत दिलाने में भी मददगार है।

आजकल अधिकतर लोग मोटापे से परेशान है। वजन को कम करने के लिए लोग कई तरीके अपनाते हैं। खाली पेट इसका सेवन करने से वजन कम होता है। 

गलत खानपान की वजह से कई बार मुंह से बदबू आने लगती है। इसका सेवन करने से मुंह की बदबू ठीक हो जाती है।

Content Writer

Anjali Rajput