सिर्फ देसी घी से ही मिलेंगे आपको ये फायदे, माइग्रेन का भी रामबाण इलाज

punjabkesari.in Friday, Jan 17, 2020 - 04:46 PM (IST)

कुछ लोग फैट के डर से तो कुछ महंगा होने की वजह से देसी घी का सेवन नहीं करते। मगर ऐसा करने से आप अपनी सेहत के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं। जी हां, शुद्ध देसी घी का सेवन बच्चों से लेकर बड़ो तक सभी के लिए जरुरी भी है और फायदेमंद भी। आइए जानते हैं कैसे...

 

शुद्ध देसी घी में पाए जाने वाले जुरुरी तत्व...

देसी घी में ब्यूटिरिक एसिड नामक तत्व पाया जाता है, जो पेट की आंतों को जरुरी पोषण देने का काम करता है। जिससे आपका अस्वस्थ पाचन दरुस्त होता है। आपको भूख अच्छी लगती है। खासतौर पर जिन बच्चों का वजन और हाइट नहीं बढ़ रही, उनके लिए देसी घी का सेवन बहुत लाभदायक है। इसका मतलब यह नहीं की हेल्दी लोग इसका सेवन न करें, कुछ लोग वजन बढ़ने के डर से देसी घी का सेवन नहीं करते, मगर ऐसा करने से उनके शरीर को जरुरी तत्व नहीं मिल पाते।

देसी घी से मालिश

सर्दियों में बच्चों और बुजुर्गों की देसी घी से मसाज जरुर करनी चाहिए। ऐसा करने से उऩके शरीर को गर्माहट मिलती है, जिससे उन्हें ठंड का एहसास कम होता है। देसी घी एक बेहतरीन मॉइस्चराइजर का काम करता है, जिससे आपकी स्किन काफी लंबे समय तक सॉफ्ट एंड हेल्दी रहती है। बालों के लिए भी देसी घी बहुत लाभदायक है, हफ्ते में एक बार देसी घी से बालों की मसाज करने आपके बाल लंबे समय तक काले और घने बने रहते हैं।

नींद की समस्या

जिन लोगों को रात के वक्त नींद नहीं आती, उन्हें 1 गिलास दूध में आधा चम्मच देसी घी का डालकर पीना चाहिए। इससे नींद न आने की समस्या बहुत जल्द ठीक होगी।

आंखों के लिए फायदेमंद

देसी घी का सेवन आंखों के लिए बहुत जरुरी है। इसमे मौजूद जरुरी तत्व आंखों की हर समस्या से आपको बचाकर रखते हैं। रोजाना देसी घी खाने से आंखों का भारीपन, जलन और कमजोरी की समस्या नहीं होती।

खून की सफाई

तंदरुस्त शरीर के लिए केवल खून की ही जरुरत नहीं होती, बल्कि खून का साफ होना भी बहुत जरुरी है। शुद्ध देसी घी का सेवन खून को साफ करने में मददगार है। शरीर में से बुरे तत्वों को बाहर निकालने के लिए यह बॉडी के लिए नेचुरल फिल्टर का काम करता है।

माइग्रेन और सिर दर्द

हर रोज नाक में 2 बूंद गाय का देसी घी डालने से सफेद बाल, बाल गिरने की समस्या, माइग्रेन, सिर में दर्द, टिनीटिस, सुनने की समस्या, याद्दाशत और एकाग्रता जैसी प्रॉबल्मस का हल होता है।

गर्भावस्था में लाभदायक

जो महिलाएं प्रेगनेंसी के दौरान देसी घी का सेवन करती हैं, उनका होने वाला बच्चा एक दम हेल्दी पैदा होता है। साथ ही डिवीवरी के बाद रिकवरी करने में भी देसी घी आपकी बहुत मदद करता है।

हड्डियों के लिए लाभदायक

जो लोग रोजाना देसी घी का सेवन करते हैं, उनकी हड्डियां अंदरुनी तौर पर मजबूत बनती हैं। खासतौर पर महिलाओं के लिए देसी घी का सेवन बहुत जरुरी है, 40 के बाद अक्सर महिलाओं की हड्डियां कमजोर होने लगती हैं, मगर देसी घी आपको होने वाली इस परेशानी से बचाकर रखता है।

तो ये थे देसी घी के अनेक फायदे। कुछ लोग ऐसे भी हैं जिन्हें हार्ट प्रॉबल्म, शुगर, हाई बी.पी. और हाई कोलेस्ट्रोल जैसी बीमारियां हैं, उन लोगों को देसी घी का सेवन करने से पहले अपने डॉक्टर से एक बार जरुर सलाह ले लेनी चाहिए। 

Content Writer

Harpreet