आंखों की खूबसूरती में चार-चांद लगाएगा खीरा

punjabkesari.in Sunday, May 31, 2020 - 01:27 PM (IST)

खीरा सेहत के लिए तो फयदेमंद है ही इसके अलावा ये चेहरे की सुंदरता को भी बढ़ाता है। अगर चेहरे की सुंदरता की बात करें तो सबसे पहले नजर जाती आंखों पर जाती है। डार्क सर्कल और थकी हुई आंखें चेहरे की खूबसूरती को कम कर देती है। खीरे में मौजूद पोषक तत्व आंखों को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं। तो चलिए जानते खीरा आंखों के लिए कैसे फायदेमंद है...

डार्क सर्कल के लिए

महिलाओं में डार्क सर्कल और आंखों के नीचे सूजन होना आम बात है जिससे चेहरे की सुंदरता खराब हो जाती है। ऐसे में खीरे का इस्तेमाल करके आंखों को सुंदर बनाया जा सकता है। खीरे में एंटीऑक्सीडैंट और सिलिका गुण होने के कारण यह चेहरे को ठंडक देता है। खीरे के स्लाइस को आंखों के नीचे 20 मिनट तक रखने से डार्क सर्कल ठीक हो जाते हैं।

आंखों की जलन करे दूर 

खीरा आंखों को ठंडा रखने में मदद करते हैं। खीरे के स्लाइस को आंखों के ऊपर रखने से आंखों में हो रही जलन से आराम मिलेगा।

आंखों के नीचे झुर्रियां हटाए

आंखों पर ज्यादा दबाव पड़ने से आंखों के नीचे झुर्रियां हो जाती है। ऐसे में खीरे का रस निकालकर आंखों के आस-पास लगाएं। इससे त्वचा की नमी बनी रहेगी और झुर्रियां कम होने लगती है। इसके अलावा खीरे के टुकड़े भी आंखों पर 8 से 10 मिनट के लिए रख सकते हैं।

तेज धूप से आंखों के बचाता है

धूप से आने के बाद आंखें कभी-कभी लाल हो जाती हैं। इससे बचने के लिए खीरा फायदेमंद है। खीरे के रस में गुलाब जल मिलाकर आंखों पर लगाने से लाल हुई आंखें ठीक हो जाती है।  

आंखों की थकान के लिए

कंप्यूटर पर ज्यादा देर तक काम करने से आंखों में थकावट आ जाती है। ऐसे में खीरा इस थकावट को भी दूर करता है। रात को सोते समय खीरे को काट कर आंखों पर कुछ देर रखने से आंखों को आराम मिलता है और थकावट दूर होती है।

खीरे का छिलका भी फायदेमंद

खीरे का छिलका भी काफी फायदेमंद होता है। छिलके समेत खीरा खाने से आंखों की रोशनी तेज होती है। खीरे के छिलका बीटा कैरोटीन विटामिन ए का स्रोत होता है। बीटा कैरोटीन आंखों की दृष्टि के लिए बहुत अच्छा होता है।

Content Writer

Bhawna sharma