इन 6 कारणों से रोज पीएं तांबे के बर्तन का पानी

punjabkesari.in Sunday, Feb 12, 2017 - 12:09 PM (IST)

सेहतः सेहत को अच्छा रखने के लिए हर रोज 8-10 गिलास पानी पीना बहुत जरूरी है। इससे शरीर के विषैले पदार्थ बाहर निकल जाते हैं और सेहत से जुड़ी कई तरह की परेशानिया भी दूर हो जाती हैं। तांबे के बर्तन में 8 घंटे लगातार पानी रखकर पीने से कई तरह के फायदे मिलते हैं। आइए जानें तांबे के बर्तन में पानी पीने के फायदे


1. थाइराइड से बचाव
तांबे के बर्तन में पानी पीने से थाइराइड की परेशानी से बचा जा सकता है। थाइराइड में वजन कभी कम तो कभी बढ जाता है। कॉपर के बर्तन में पानी पीने से शरीर में थायरेक्सीन हार्मोन बैलेंस होना शुरू हो जाता है। जिससे थाइराइड ग्रंथि सही तरीके से काम करनी शुरू हो जाती है। 

2. गठिया में फायदेमंद
जोड़ों में दर्द से परेशान हैं तो रोजाना रात को तांबे के बर्तन में पानी भर कर रख दें और सुबह पी लें। इससे शरीर में यूरिक एसीड कम होना शुरू हो जाता है। जिससे गठिए के कारण जोड़ों में आई सूजन ठीक हो जाती है। 

3. हैल्दी हार्ट
आजकल हर 5 में से 3 लोग दिल से जुड़ी दिक्कतों से परेशान है। इससे बचने के लिए और तनाव मुक्त रहने के लिए रोजाना तांबे के बर्तन में पानी पिएं। इससे कैलोस्ट्राल भी कंट्रोल रहता है। 

4. खून की कमी दूर
शरीर में खून की कमी होने पर भूख न लगना,चिड़चिड़ापन,कमजोरी,तनाव जैसी परेशानिया आनी शुरू हो जाती हैं। रोजाना तांबे के बर्तन में पानी पीने से खून की कमी पूरी होनी शुरू हो जाती है। पेट साफ रहता है और भूख भी लगने लगती है। 

5. वजन घटाएं
मोटापे से परेशान हैं तो एक्सरसाइज के साथ-साथ दिन मेें 8-10 गिलास तांबे के बर्तन में रखा पानी पीने से लाभ होता है। इससे फालतू जमी हुई चर्बी गायब होनी शुरू हो जाती है। 

6. पाचन क्रिया दुरूस्त
पाचन क्रिया में गड़बड़ी की वजह से पेट में गैस,सीने में जलन और भूख न लगने जैसी दिक्कतें आनी शुरू हो जाती हैं। तांबे के बर्तन का पानी पीने से पाचन क्रिया में सुधार होता है। 
 

Punjab Kesari