नहीं जा सकते अयोध्या तो घर बैठे 108 बार करें इस मंत्र का जाप, जानें फायदे

punjabkesari.in Wednesday, Jan 17, 2024 - 04:23 PM (IST)

हिंदू धर्म में राम नाम का बहुत ही महत्व बताया गया है। लोग किसी से मिलने पर भी राम-राम कहते हैं। इसके अलावा व्यक्ति की मृत्यु पर भी राम नाम का जाप किया जाता है। शास्त्रों में भी राम नाम में शक्ति और महत्व का वर्णन किया गया है। यही वजह है कि राम नाम का जाप करने से हमें हर तरह की समस्याओं से छुटकारा मिल सकता है। अब तो 22 जनवरी को स्वंय राम भगवान अपनी नगरी अयोध्या में विराजमान होने वाले हैं। ऐसे में यदि आप वहां नहीं जा सकते तो घर में बैठकर 108 बार राम नाम का जाप कर सकते हैं। तो चलिए इस आर्टिकल के जरिए आपको बताते हैं कि राम-नाम का जाप करने से आपको क्या-क्या फायदे होंगे...

मांगलिक दोष का होगा कम

यदि आप मांगलिक हैं और आपके बनते-बनते काम बिगड़ जाते हैं तो आप मंगलवार को सुबह या शाम राम-नाम का 108 बार जाप करें। इससे आपको मांगलिक दोषों के प्रभाव से राहत मिलेगी।

संकट होंगे दूर 

राम नाम का ध्यान करने से आपकी सारी मनोकामनाएं पूरी होंगी और जीवन में आने वाले सब संकट भी दूर होंगे।  

मन होगा शांत 

राम नाम का जाप करना किसी यज्ञ से कम नहीं है। मान्यताओं के अनुसार, राम नाम का जप करने से मन को स्थिरता मिलती है। साथ ही शांति, संयम और सुख का अनुभव भी होता है। 

रोग-दोष से मिलेगी मुक्ति

यदि आप रोग-दोष से परेशान हो गए हैं और लाख उपाय के बाद भी आपकी सेहत में सुधार नहीं हो रहा है तो हर रोज सुबह-शाम 108 बार राम नाम का जाप करें। इससे आपको रोग दोष से छुटकारा मिलेगा।

Content Writer

palak