त्वचा से लेकर सेहत के लिए फायदेमंद, जानिए कपूर के 9 बेमिसाल फायदे

punjabkesari.in Tuesday, Feb 04, 2020 - 12:47 PM (IST)

कपूर का इस्तेमाल खासतौर पर महिलाएं पुराने समय से करती आ रही हैं। त्वचा से लेकर बालों के लिए कपूर कई तरह से फायदेमंद है। आइए जानते हैं कपूर से मिलने वाले स्किन और बालों को फायदे...

पिंपल्स

कपूर का पेस्ट बनाकर पिंपल्स पर लगाने से यह बहुत जल्द ठीक हो जाते हैं। आप चाहें तो कपूर का तेल भी इन पर लगा सकती हैं।

दाग-धब्बे

कई बार पिंपल ठीक होने के बाद चेहरे पर दाग छूट जाते हैं, इन दागों से निजात पाने के लिए चेहरे पर कपूर का पेस्ट लगाएं।

खरोंच या जल जाना

कई बार रसोई में काम  करते वक्त शरीर के किसी भाग पर कट लग जाता है, या फिर कुछ गर्म हाथ में लग जाने से हाथ जल जाता है, उसी वक्त चोट या फिर घाव वाले भाग पर कपूर लगाएं। कपूरा का पेस्ट बनाकर या फिर इसका तेल भी लगा सकते हैं।

फटी एड़ियां

मुलायम और खुशबूदार पैरों के लिए गुनगुने पानी में कपूर डालकर उसमें 10 से 15 मिनट तक पैर भिगोकर रखें। ऐसा करने से बहुत जल्द फटी एड़ियों की समस्या से आपको राहत मिलेगी।

हेल्दी बाल

बालों को घना और लंबा बनाने के लिए भी कपूर के तेल का इस्तेमाल किया जा सकता है। नारियल के तेल में कपूर पीसकर सिर की मालिश करने से बालों का टूटना और झड़ना दूर होता है।

जुएं

जिन बच्चों के सिर में जुएं पड़ जाती हैं, उनके बालों में कपूर का तेल लगाएं। ऐसा करने से जुएं बहुत जल्द खत्म हो जाती हैं।

नेल्स फंगस

कुछ महिलाओं के नाखून पीले पड़ जाते हैं या फिर उन पर फंगस लग जाता है। ऐसे में कपूर का पेस्ट बनाकर फंगस वाले नाखूनों पर लगाएं। नाखून एक दम साफ और चमकदार बन जाएंगे।

जोड़ों का दर्द

जोड़ों के दर्द में कपूर के तेल से शरीर की मालिश करें, और कुछ देर धूप में बैठ जाएं। ऐसा  करने से दर्द में काफी राहत मिलेगी।

सर्दी-जुकाम

सर्दी-जुकाम में बॉम या फिर कुछ और सूंघने की बजाय, कपूर का एक टुकड़ा लेकर 5 मिनट तक उसे सूंघे। कपूर सूंघने से आपके फेफड़े खुलकर सांस लेंगे, और सर्दी-जुकाम की समस्या जल्द ठीक होगी।

 

तो ये थे कपूर का इस्तेमाल करने से शरीर को  मिलने वाले बेशुमार फायदे। 


 

Content Writer

Harpreet