रोज रात को किचन में जलाएं तेज पत्ता, मिलेंगे अनगिनत फायदे

punjabkesari.in Sunday, Dec 10, 2023 - 05:22 PM (IST)

तेज पत्ते खाने का टेस्ट बढ़ाने का तो काम करता ही है। लेकिन क्या आपको पता है कि ये सेहत के लिए भी बहुत फायदेमंद है। तेज पत्ते को एक बर्तन में जलाकर कमरे में रखने से तनाव दूर होता है, मानसिक शांति मिलती है और कई सारे Health Benefits भी मिलते हैं। आइए आपको बताते हैं इसके बारे में...

दिमाग को मिलती है शांति

रात को किचन में 1 तेज पत्ता जलाने से दिमाग शांत होता है। इसे जलाने पर मिलने वाली गंध थकान और चिड़चिड़ाहट भी दूर करती है।

इम्यून सिस्टम रहता है मजबूत

तेज पत्ते के धुएं को इम्यून सिस्टम मजबूत करने वाला भी माना जाता है। ये भी माना जाता है कि तेज पत्ता आसपास के वातावरण में मौजूद दूषित कणों को भी काटता है।

नेगेटिव एनर्जी होती है दूर

रोजाना रात को किचन में तेज पत्ता जलाने से सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह बढ़ता है। ये घर से हर तरफ की नेगेटिव एनर्जी को दूर करता है।

बुरे सपनों से मिलेगा छुटकारा

अगर आपको रात को बुरे सपने परेशान करते हैं तो आपको सोने से पहले किचन में तेज पत्ता जलाना चाहिए। इससे नेगेटिव एनर्जी और बुरे सपने दूर होते हैं।

बुरी नजर से होती है रक्षा

अगर आपको ये किसी और को बुरी नजर परेशान कर रही है तो ऐसे में आपको रात के समय किचन में लौंग के साथ तेज पत्ता जलाना चाहिए। इससे बुरी नजर से सुरक्षा होती है।

तनाव होता है कम

आजकल की भाग- दौड़ वाली जिंदगी में तनाव होना आम बात है। इससे निजात पाने के लिए रोज रात को किचन में तेज पत्ते का धुआं करना चाहिए।

होता है धन लाभ

अगर आप पैसों की तंगी से जूज रहे हैं तो किचन में तेज पत्ता जलाएं। इससे घर में लक्ष्मी का आगमन होता है।


 

Content Editor

Charanjeet Kaur