Healthy Food: 1 कटोरी ब्रोकली खाएं, 10 बीमारियां भगाएं

punjabkesari.in Thursday, Apr 09, 2020 - 12:04 PM (IST)

ब्रोकली (Broccoli) इन हिंदी : फूलगोभी की तरह दिखने वाली हरे रंग की गोभी को ब्रोकली कहते हैं। भारत में यह ज्यादा लोकप्रिय नहीं है, लेकिन अब जैसे-जैसे इसके फायदे लोगों को पता चलते जा रहे हैं लोग इसका इस्तेमाल कर रहे हैं।   ज्यादातर लोग ब्रोकली की सब्जी बनाकर खाते हैं लेकिन इसे उबालकर व इसे कच्चे सलाद के रुप में खाया जाए तो ज्यादा फायदा मिलता है।  इसमें प्रोटीन, कैल्शियम, कार्बोहाइड्रेट, आयरन, विटामिन ए, सी और कई दूसरे पोषक तत्व भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। जिम जाने वाले लोगों को ब्रोकली खाने की सलाह दी जाती है लेकिन ऐसा नहीं है कि ब्रोकली सिर्फ उन्हीं लोगों के लिए फायदेमंद है। ब्रोकली हर उम्र के इंसान के लिए परफेक्ट हेल्दी फूड है। अगर आप भी इसके फायदों के बारे में जान लेंगे तो आज ही इसे अपने खाने में शामिल कर लेंगे।

 

ब्रोकली के फायदे (Broccoli Benefits)

 

हार्ट अटैक से बचाती है ब्रोकली`

नियमित रुप से ब्रोकली खाने से दिल की बीमारियां नहीं होती है। ब्रोकली खून को गाढ़ा होने से भी रोकती है जिससे हार्ट अटैक का खतरा कम हो जाता है।

 

कैंसर से बचाव

ब्रोकली में कैंसर को रोकने वाले गुण होते हैं। हाल ही में हुए शोध से पता चला है कि इस सब्जी का सेवन करने से गले और सिर, कोलोन, स्तन कैंसर और लंग कैंसर होने के खतरा कम रहता है। 

ब्लड प्रेशर रहे कंट्रोल

अगर आप भी ब्लड प्रेशर की बीमारी से जुझ रहे हैं तो आपको अपने खाने में ब्रोकली को जरुर शामिल करना चाहिए। यह शरीर में कोलेस्ट्राॅल को बढ़ने नहीं देता जिससे आपका ब्लड प्रेशर कंट्रोल में रहता है।

 

डायबिटीज 

ब्रोकली में मौजूद गुण ब्लड शुगर का लेवल कंट्रोल में रखती है। इसलिए इसे डायबिटीक पेशेंट के लिए फायदेमंद माना जाता है। 

याद्दाश्त करें तेज

एल्जाइमर यानी भूलने की समस्या। अगर आपको एल्जाइमर की बीमारी है तो ब्रोकली का सेवन रोज करें। इसका सेवन आपकी समरण शक्ति को बढ़ाता है। 

 

भूख लगना

कई लोगों को भूख ना लगने की शिकायत रहती है। अगर आपको भी ये समस्या है तो ब्रोकली का सूप पीने से आपको भूख लगनी शुरु हो जाएगी। अगर इसे नियमित रूप से पिया जाए तो यह सूप आपकी सेहत के लिए बहुत ही फायदेमंद रहेगा।

 

गर्भवती महिलाओं के लिए हेल्दी फूड

ब्रोकली गर्भवती महिलाओं के लिए बहुत ही फायदेमंद होती है। इसके सेवन से पेट के अंदर पल रहे बच्चे का दिमाग विकसित होता है।

वजन रखती हैं कंट्रोल 

जो लोग वजन कम करना चाहते हैं उन्हें ब्रोकली का सेवन जरूर करना चाहिए क्योंकि इसमें पौषण भरपूर होता है और कैलोरी की मात्रा  ना मात्र इसलिए वजन कंट्रोल में रहता है। 

 

सूजन करे कम 

सूर्य की किरणों से निकलने वाली यूवी रेडियेशन से शरीर में नेेगेटिव इफेक्ट पढ़ता है। और शरीर के अंगो में  सूजन आ जाती है।ऐसे में ब्रोकली को सलाद के रूप में खाएं। आपको यूवी रेडियेशन के प्रभाव से मुक्ति मिल जाएगी। 

 

बुढ़ापा नहीं आएगा जल्दी

ब्रोकली सिर्फ सेहत ही नहीं आपकी खूबसूरती में भी चार चांद लगाती है क्योंकि इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट और विटामिन सी फाइन लाइन्स, झुर्रियां और त्वचा के धब्बे जैसे समय से पहले उम्र के लक्षणों को रोकती हैं।

 

 

Content Writer

Vandana