दूध में छुहारा उबालकर खाने के हैं जादुई फायदे

punjabkesari.in Friday, Mar 24, 2017 - 11:33 AM (IST)

छुआरा के गुण : छुआरा सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इसमें काफी मात्रा में विटामिन, मिनरल्स, फाइबर, आयरन और कैल्शियिम जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। इसकी तासीर काफी गर्म होती है इसलिए इसको दूध के साथ खाना बढ़िया रहता है। इसे दूध में उबालकर सेवन करने से कई बीमारियां ठीक होती हैं। आइए जानिए इसके सेवन से मिलने वाले फायदे

 

 पेट की समस्या
 छुआरे में पोटाशियम होता है जिससे पेट की कई समस्याएं ठीक होती हैं। रोजाना दूध के साथ छुआरे का सेवन करने से पाचन क्रिया ठीक होती है। इससे कब्ज, पेट दर्द और डायरिया जैसी परेशानियां नहीं झेलनी पड़ती।

 

 मजबूत हड्डियां
शरीर में कैल्शियम की कमी होने से हड्डियां कमजोर हो जाती हैं जिससे जोड़ों में दर्द और दांतों की कई समस्याएं हो जाती हैं। छुआरे में कैल्शियम काफी मात्रा में पाया जाता है इसको दूध में उबालकर लेने से मांसपेशियां मजबूत होती हैं। बढ़ती उम्र के बच्चों और बुढ़े लोगों को इसका सेवन जरूर करना चाहिए।

 

 त्वचा और बाल
छुआरे में सभी तरह के विटामिन पाए जाते हैं जो त्वचा को स्वस्थ और फ्रैश बनाता है। इसमें मिलने वाले विटामिन-बी बालों को झड़ने से रोकता है और दो मुंहे बालों की समस्या को दूर करता है। दूध के साथ इसके सेवन से स्किन और बाल स्वस्थ होते हैं।

 

 अस्थमा
अस्थमा के रोगी के लिए भी छुआरे वाला दूध बहुत फायदेमंद होता है। रोजाना 2 से 4 छुआरों को दूध में उबालें और इसमें चीनी की जगह मिश्री मिलाएं। इस दूध का सेवन करने से शरीर को ताकत मिलती हैं और सांस की परेशानी दूर होती है। इसके अलावा छुआरे की तासीर गर्म होने से फेफड़ों और दिल को फायदा होता है।

 

 डायबीटिज
इसमें मेग्नीशियम पाया जाता है जो शरीर में शुगर की मात्रा को नियंत्रित करता है। दूध के साथ छुआरे का नियमित रूप से सेवन करना डायबीटिज के रोगी के लिए फायदेमंद होता है।
 

Content Writer

Anjali Rajput