ब्लड डोनेट करने से शरीर को मिलते हैं ये 4 फायदे

punjabkesari.in Sunday, Jun 03, 2018 - 06:08 PM (IST)

रक्तदान करने से न केवल दूसरों की जान बचाई जाती है बल्कि यह ब्लड डोनेट करने वाले के लिए भी फायदेमंद होता है क्योंकि ब्लड डोनेशन करने से बाद में हेल्दी फूड्स लेने से शरीर में नया खून बनता है। जिससे शरीर हैल्दी रहता है और इससे हार्ट संबधी बीमारियां होने के चांस कम होते हैं। आइए जानिए ब्लड डोनेशन करने से क्या-क्या फायदे मिलते हैं।

1. हार्ट को रखें स्वस्थ
ब्लड डोनेशन करने से शरीर आयरन लेवल ठीक रहता है। इसके अलावा इससे दिल की बीमारियों से बचा जा सकता है। ये वक्त से एजिंग होने, स्ट्रोक आने और हार्ट अटैक की समस्या से बचाता है।

2. लीवर की बीमारियों और कैंसर का जोखिम कम
ब्लड डोनेट करने से लीवर पर अच्छा प्रभाव पड़ता है। लीवर का कार्य आयरन मेटाबॉलिज्म पर निर्भर होता है और ब्लड डोनेशन से आयरन की मात्रा सही रहती है, जिससे लीवर डैमेज होने से बच सकता है। अगर शरीर में आयरन की मात्रा अधिक हो तो लीवर टिशू का ऑक्सीडेशन होता है, जिसके कारण लीवर डैमेज हो सकता है जो बाद में कैंसर बन सकता है। ब्लड डोनेट करने लीवर कैंसर का खतरा कम होता है।

3. वजन रखें कंट्रोल
एक बार ब्लड डोनेट करने से 650-700 किलो कैलोरी घटाई जा सकती है, जिससे वजन भी कम होगा। लेकिन ब्लड डोनेट 3 महीने में एक बार ही करना चाहिए।

4. मानसिक संतुष्टि
ब्लड डोनेशन करने से इंसान को दिल से खुशी महसूस होती है। इसलिए इंसान को खुश होने के लिए इससे बड़ा कोई विकल्प नहीं है। अगर किसी को ब्लड देने से किसी की जान बचती है तो इससे मन को खुशी और संतुष्टि का भाव मिलता है।

Punjab Kesari