काली चाय पीने से होते हैं कई फायदे

punjabkesari.in Thursday, Oct 20, 2016 - 06:19 PM (IST)

ब्लैक टी पीने के फायदे : कई लोग दिन की शुरूआत चाय पीकर होती है। हर किसी को अलग-अलग तरह की चाय पसंद होती है लेकिन काली चाय पीना कम लोग ही पसंद करते है। शायद आप जानते नहीं है कि काली चाय पीने से कई लाभ होते हैं। काली चाय आपके स्वास्थ्य के लिए बहुत लाभदायक होती है। आज हम आपको बताते है कि काली चाय का सेवन करने से क्या-क्या लाभ मिलते है।    जानिए, ब्लैक टी पीने के 7 हैरान करने वाले फायदे


1. काली चाय में मौजूद तत्व शरीर में कैंसर कोशिकाओं को खत्म करते है। रोज इसका सेवन करने से आप प्रोस्टेट, ओवेरियन और फेफड़ों के कैंसर से बच सकते है। 

2. अगर आप अपने बढ़ते वजन से परेशान है तो काली चाय का सेवन करें। यह शरीर में कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करती है, जिससे वजन कम होता है। इसमें फैट बहुत ही कम मात्रा में पाया जाता है, जिससे वजन बढ़ता नहीं है। 

3. रोजाना एक कप काली चाय पीने से कोलेस्ट्रॉल कम होता है। यह दिल की धमनियों को स्वस्थ रखने में मदद करती है। 

4. काली चाय महिलाओं में ब्रेस्ट कैंसर की संभावना को रोकती है और खून के जमने की प्रक्रिया को भी कम करने में सहायक है। 

5. इसका रोज सेवन करने से आपके शरीर में ताकत बनी रहती है। यह दिमाग को सतर्क रखती है। 
 

Content Writer

Priya dhir