सुहाग की निशानी बिंदी लगाने से मिलते हैं 7 फायदे, महिलाएं जान लें जरा

punjabkesari.in Saturday, Jul 20, 2019 - 01:12 PM (IST)

बिंदी न केवल हिंदू संस्कृति में खास महत्व रखती है, बल्कि सुहाग की निशानी माना जाता है। माना जाता है कि बिंदी का रंग जितना गहरा होता है पति के साथ प्यार उतना ही गहरा होता है। इसके साथ ही  कहा जाता है कि बिंदी लगाने से पति की उम्र लंबी होती है। शादीशुदा जिदंगी में बिंदी लगाने के हमारे जीवन में कई महत्व हो सकते है, लेकिन वैज्ञानिकों के अनुसार बिंदी लगाना महिलाओं के लिए भी बहुत ही फायदे मंद होता है। बिंदी ट्रेडिशनल आउटफिट यानि साड़ी, सूट के साथ लगाई जाए तो ग्रेस ओर भी बढ़ जाता है। आखों के बीच बिंदी लगाने से महिलाओं के कई शारीरिक फायदे भी होते है। अगर आप बिंदी नही लगाती है तो बिंदी लगाने के फायदे जान कर आप भी बिंदी लगानी शुरु कर देगें। आईए जानें बिंदी लगाने के क्या है फायदे। 

 
बॉडी में बनाए रखती है एनर्जी 

भौहों के बीच जहां पर हम तंत्रिका बिंदु पाई जाती हैं। जिसे अजा चक्र कहते है। यह बुद्धिमता के साथ नियंत्रण का चक्र भी होता है। इन बिंदु पर बिंदी लगाने वाले दूसरे लोगों के अलावा बहुत जल्दी खुद पर नियंत्रण पा लेते है। 

बढ़ता है फोकस 

बिंदी लगाने वाले स्थान पर सभी नसे एक दूसरे को काट कर आगे निकलाती हैं। जिससे यहां पर बिंदी लगाने पर यह स्थान हमेशा एक्टिव रहता है। इससे मानसिक शांति मिलती है, जो मन की एकाग्रता को बढ़ाने में मदद करती हैं। यह तनाव को बहुत ही जल्द दूर करता है। 

सिर दर्द होता है दूर 

बिंदी लगाने से एक्यूप्रेशर होता है। इस स्थान पर लगाने से हमारे शरीर में खून का दौरा सही रुप से चलता रहता है। जिससे नसेें व रक्त कोशिकाएं चलती रहती है। यह सिर दर्द को दूर रखने में मदद करती हैं।

अनिद्रा की समस्या दूर होती है 

बिंदी लगाने से मन शांत रहता है। चेहरे, गर्दन, पीठ व चेहरे की मांसपेशियों को आराम मिलता है, जिस कारण अनिद्रा की समस्या दूर होती है। 

आखों के लिए फायदेमेंद 

जिस स्थान पर बिंदी लगाई जाती है वह सुप्राट्रोक्लियर नर्व से संबंधित होती है। जिससे आखों को अलग अलग दिशा में देखने में मदद मिलती हैं। इससे हमारी आंखें स्वस्थ रहती हैं। आखों की मांसपेशियों पर दबाव पड़ने के कारण हमारी आंखों की रोशनी तेज होती हैं। 

बढ़ती है सुनने की क्षमता

बिंदी लगाने वाले स्थान के पास से कान से जुड़ी हुई नस गुजरती है। बिंदी लगाने से उस पर दवाब पड़ता है, जिससे सुनने की क्षमता बढ़ती है। 

झुर्रियां होती है कम 

बिंदी लगाने से मांसपेशियां एक्टिव होती है, जिससे चेहरे का ब्लड सर्कुलेशन बढ जाता है। यह चेहरे की झुर्रियां कम करने में मदद करती हैं। त्वचा पर दबाव पड़ने से त्वचा भी चमकदार होती हैं। 

Content Writer

khushboo aggarwal