रात को सोने से पहले जरुर नहाएं, मिलेंगें फायदे

punjabkesari.in Saturday, Jul 08, 2017 - 05:33 PM (IST)

पंजाब केसरी (सेहत) : गर्मियों पसीना आने की वजह से बदन से बदबू आने लगती है।अच्छे स्वास्थ्य और हैल्दी स्किन के लिए नहाना बहुत जरूरी है। ज्यादातर लोग इस मौसम में दिन में 3-4 बार नहा लेते है। एेसे में अगर रात को सोने से पहले नहाया जाए तो इससे शरीर में होने वाली कई तरह की परेशानियों से बचा जा सकता है। जानिए रात को सोने से पहले नहाने के फायदे।


1. ब्लड शुगर 
रात में गुनगुने पानी से नहाने पर ब्लड शुगर लेवल कम होता है। 

2. अच्छी नींद 
रात को सोने से पहले नहाने से दिनभर की थकान दूर होती है और मसल्स रिलैक्स होते है। जिस वजह से अच्छी नींद आती है।

3. हैल्दी स्किन 
अगर आप पिंपल्स से परेशान हैं तो रात को ठंड़े पानी से नहाएं। इससे त्वचा रुखी और बेजान भी नहीं रहेगी। इससे शरीर पर जमी गंदगी अच्छे से साफ हो जाती है और स्किन इंफैक्शन का खतरा नहीं रहता।
 
4. वजन घटाए 
रात को सोने से पहले नहाने से शरीर ठंडा हो जाता है। शरीर को गर्म करने के कैलोरी बर्निंग प्रोसेस होने लगती है और एक्सट्रा फैट कम होने लगता है।

5. मूड फ्रेश
ठंड़े पानी से नहाने से मूड फ्रेश रहता है और आलस नहीं आती। ठंडे पानी से नहाते समय हल्का सा शॉक लगता है जिससे आपकी हार्ट बीट तेज होती है। आपके शरीर का ब्लड सर्कुलेशन बढ़ जाता है और आप तरोताजा महसूस करते हैं।

6. स्ट्रैस घटाएं
दिनभर की थकान उतारने के लिए रात का नहाना जरूरी होता है। इससे दिमाग शांत रहता है और स्ट्रैस लेवल कम होता है। 

Punjab Kesari