रोज 1 केला खाने से सेहत को होंगे कई फायदे

punjabkesari.in Sunday, Nov 03, 2019 - 12:23 PM (IST)

केला न केवल एक एथलीट या जिम जाने वालो के लिए एक अच्छा आहार है बल्कि साधारण व्यक्ति के लिए भी काफी फायदेमंद होता है। केला न केवल शरीर में एनर्जी का लेवल बढ़ाता है बल्कि इसमें फाइबर के साथ विटामिन और आयरन की भी काफी मात्रा पाई जाती है। लोगों को लगता है कि केले के साथ वर्कआउट करना बहुत ही जरुरी होता है लेकिन यदि आप वर्कआउट कम करते है और तय मात्रा से अधिक केले का सेवन करते है तभी शरीर में चर्बी की मात्रा बढ़ती है।

केले खाने के फायदे 

पाचन क्रिया रहती है ठीक 

केले में रेशा की प्रचुर मात्रा पाई जाती है जो कि पेट को साफ कर पाचन क्रिया ठीक रखने में काफी मदद करता है। गैस, बदहजमी की समस्या में केला खाना काफी फायदेमंद होता है। इसमें एंटीएसिड पाए जाते है जो कि दिल की जलन को शांत करते है। 

डिप्रेशन में फायदेमंद 

केले का सेवन डिप्रेशन के रोगियों को काफी आराम देता है। इसमें पाए जाने वाले प्रोटीन से आप काफी रिलेक्स फील करते है। 

शरीर का विकास 

रोज केले खाने से शरीर और मस्तिष्क दोनों को लाभ मिलता है। अगर शरीर में कमजोरी रहती है या बच्चों के शरीर का सही विकास नही हो रहा है तो उन्हें रोज एक केले के साथ दूध का सेवन करने के लिए दें। कुछ ही दिनों में उनका शरीर हष्ट- पुष्ट बन जाएगा। 

स्ट्रोक का खतरा होता है कम 

रिसर्च के अनुसार रोज केले का सेवन करने से स्ट्रोक का खतरा 40 प्रतिशत तक कम हो जाता है। 

अनीमिया का समस्या में फायदेमंद

केले में काफी मात्रा में आयरन पाया जाता है इसलिए अनीमिया रोगी को इसका सेवन करने से काफी फायदा होता है। खून में हीमोग्लोबिन की मात्रा का स्तर काफी बढ़ता है और धीरे-धीरे शरीर में आयरन की कमी को पूरा करता है। 

शूगर की मात्रा को रखते है नियंत्रित 

इसमें तीन तरह की सूक्रोज, फ्रूकटोज और ग्लूकोज शर्करा पाई जाती है। जो की शरीर में शूगर की मात्रा लो होने से रक्त में शर्करा की स्तर सही रखने में मदद करते है।
 

Content Writer

khushboo aggarwal