महंगी क्रीम की जगह स्किन पर रोज लगाएं बस ये एक चीज, मिलेगा बेदाग निखार

punjabkesari.in Monday, Dec 11, 2023 - 10:58 AM (IST)

मौसम बदलने के साथ ही स्किन से जुड़ी कई सारी दिक्कतें भी शुरु हो जाती हैं। ऐसे में आपको त्वचा का खास ख्याल रखना चाहिए। महंगे प्रोडक्ट्स में artificial ingredients होते हैं। वो आपकी त्वचा को अंदर से moisturize नहीं करते। आपको चाहिए ऐसे कुछ जो आपकी त्वचा को सर्दियों में अंदर से हील और moisturize करे। इसके लिए आप अपने किचन में पड़ी चीज का इस्तेमाल कर सकती हैं। ये किसी महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट से बेहतर काम करेगी। आइए आपको बताते हैं इसके बारे में। त्वचा पर रोज दही लगाने से डीप क्लींजिंग होती है और स्किन नेचुरली मॉश्चराइज भी होती है। इसमें मौजूद विटामिन सी एक्ने और पिंपल से भी राहत दिलाता है। साथ ही, इसमें मौजूद लैक्टिक एसिड त्वचा की गहराई से सफाई करता है।

स्किन पर ऐसे करें दही का इस्तेमाल

शहद के साथ

2 चम्मच दही लेकर इसमें 1 चम्मच शहद मिलाएं। इसे 5 से 10 मिनट के लिए फेस पर लगाएं। फिर सादे पानी से चेहरे को धो लें। 

दही- नींबू

2 चम्मच दही में 3 से 4 बूंद नींबू का रस मिलाएं। इस पेस्ट को 10 से मिनट के लिए फेस पर लगाएं। फिर हल्के गुनगुने पानी से चेहरे को साफ करें।

संतरे का छिलके

संतरे के छिलकों के पाउडर में दही मिक्स करके लगाने से स्किन की अच्छे से सफाई होती है। 10 मिनट लगाकर रखने के बाद सादे पानी से फेसवॉश करें।

दही- हल्दी

आप चेहरे पर हल्दी और दही को मिक्स करके लगा सकते हैं। इसमें एंटी एजिंग गुण पाए जाते हैं, जो त्वचा में कसावट लाते हैं। साथ ही स्किन मुलायम भी होती है।

बेसन के साथ भी होगा चमत्कार

सबसे पहले 2 चम्मच दही में 1 चम्मच बेसन मिलाएं। इस पेस्ट को अपने चेहरे पर 10 मिनट के लिए लगा लें। इससे चेहरे पर अंदर से नेचुरल ग्लो आएगा।

बस इन कुछ तरीकों से चेहरे पर दही लगाने से स्किन अंदर से ग्लोइंग होगी।

Content Editor

Charanjeet Kaur