मिट्टी के तवे पर बनी रोटी खाने के होते ये बड़े फायदे, आप भी करें इस्तेमाल

punjabkesari.in Tuesday, Apr 24, 2018 - 12:31 PM (IST)

नया दौर आने पर मिट्टी के बर्तनों का ट्रेंड धीरे-धीरे घटता चला गया लेकिन कुछ साल पहले इनका ट्रेंड दोबारा आने लगा है। आज कल कुछ लोग रोटी बनाने के लिए मिट्टी का तवे का इस्तेमाल करने लगे हैं क्योंकि इस पर बनी रोटी खाने से कई हेल्थ समस्याओं से छुटकारा मिलता है। आयुर्वेद के अनुसार भोजन को धीरे-धीरे पकाना चाहिए लेकिन स्टील और एल्युमिनियम के बर्तन में बहुत जल्दी से पकता है जबकि मिट्टी के बर्तन में खाना धीमी आंच पर धीरे-धीरे पकाया जाता है जो स्वादिष्ट होने के साथ हैल्दी भी होता है। इससे भोजन के पोषक तत्व खत्म नहीं होते। उसी तरह मिट्टी के तवे पर चपाती धीरे-धीरे सेंकने से सेहत के लिए काफी फायदेमंद होती है।

मिट्टी के तवे पर बनी रोटी खाने के फायदे

1. गैस से छुटकारा
दिनभर ऑफिस में बैठ कर काम करने से पेट में गैस की समस्या होने लगती है। अगर आप भी इस समस्या से परेशान है तो मिट्टी के तवे पर पकी रोटी खाकर देखें। आपको पेट गैस से छुटकारा मिलेगा।

2. कब्ज से छुटकारा
आजकल गलत खान-पान के कारण बहुत से लोग कब्ज की समस्या से परेशान है। इससे राहत पाने के लिए मिट्टी के तवे पर सेंकी रोटी अपनी डाइट में शामिल करें।

3. बीमारियों से बचाए
मिट्टी के तवे पर रोटी पकाने से यह मिट्टी के तत्वों को अवशोषित कर लेती है जिससे इसकी पौष्टिकता बढ़ जाती है और इसमें मौजूद प्रोटीन बीमारियों से बचाने में मदद करता है। 

इन बातों पर भी दें ध्यान

1. मिट्टी के तवे को कभी तेज सेंक पर न रखें। इससे तवा चटक सकता है।

2. इस तवे को इस्तेमाल करते समय इस पर पानी लगाना चाहिए।

3. इसे साबुन के साथ नहीं धोना चाहिए क्योंकि यह साबुन को अवशोषित कर लेता है।

4. तवे को कपड़े से साफ करें।

Punjab Kesari