क्या सर्दियों में खानी चाहिए दही? जानिए इसके फायदे-नुकसान

punjabkesari.in Tuesday, Dec 08, 2020 - 09:38 AM (IST)

गर्मियों में लोग दही खाना खूब पसंद करते हैं लेकिन सर्दी के मौसम में इससे परहेज करने लगते हैं। दरअसल, लोगों को लगता है कि इसकी तासीर ठंडी होती है जबकि ऐसा नहीं है। आयुर्वेद के अनुसार दही की तासीर गर्म होती है इसलिए सर्दियों में भी इसका सेवन किया जा सकता है। हालांकि सर्दियों में दही खाने के भी कुछ नियम है। चलिए आपको बताते हैं सर्दियों में कैसे और कब खाएं दही...

सबसे पहले जानिए दही को खाने के तरीके 

1. दही में स्ट्रॉबेरी, अनार, मटर, बैंगन मिलाकर खाना सेहत के लिए फायदेमंद होता है।
2. आप दही को आटे में गूंदकर रोटियां बनाकर भी खा सकते हैं।
3. बच्चों को दही में ताजे फल मिलाकर खाएं। इससे उन्हें आइसक्रीम जैसा स्वाद आएगा।
4. डाइटिंग कर रहे हैं तो आप सैलेड में दही डालकर खा सकते हैं।
5. गर्मियों में आप खीरे या अनानास का रायता बनाकर खा सकते हैं।
6. दही को कभी गर्म करके कभी न खाएं क्योंकि इससे दही में मौजूद गुड बैक्टीरिया खत्म हो जाते है। 

दही खाने का सही समय

एक्सपर्ट के मुताबिक, दही हमेशा सुबह या दिन में खाने चाहिए। रात में इसका सेवन करने से आपको पाचन संबंधी समस्याएं झेलनी पड़ सकती है। साथ ही इम्यूनिटी पर भी इसका असर पड़ता है। दरअसल, दही बॉडी टिश्यू में ऑपोजिट एक्टिविटी को बढ़ाती है और इसमें लैक्टिव एसिड भी अधिक होता है, जिसे रात में इसका सेवन डाइजेस्टिव टॉक्सिन पैदा करता है।

दही की न्यूट्रीशनल वैल्यू

100 ग्राम दही में 98 कैलोरी, 6% फैट, 5% कोलेस्ट्रॉल, 15% सोडियम, 2% पोटेशियम, 3.4g कार्ब्स, 2.7g शुगर, 22% प्रोटीन, 2% विटामिन ए, 8% कैल्शियम, 6% कोबालामिन, 2% मैग्नीशियम होता है।

चलिए अब आपको बताते हैं दही खाने के जबरदस्त फायदे...

1. एक्सपर्ट के मुताबिक, दही पाचन क्रिया को दुरुस्त रखती है। इसमें ढेरों मिनरल्स और विटामिन्स पाए जाते हैं, जो आपको सेहतमंद रखने में मदद करते हैं।
2. सुबह 1 कटोरी फ्रूट में दही मिलाकर खाने से दिनभर एनर्जी मिलती है। साथ ही इससे अपच, डायरिया और यूरिनरी डिसऑर्डर की समस्या भी नहीं होती।
3. दही इम्युनिटी बूस्टिंग सेल्स को बढ़ाती है इसलिए कमजोर इम्यूनिटी वालों के लिए इसका सेवन फायदेमंद है।
4. मोटापे से परेशान है तो दही का सेवन करें। इससे मेटाबॉलिज्म बढ़ता है और वजन घटाने में मदद मिलती है।
5. जिन लोगों को डायबिटीज या योनी में यीस्ट इंफेक्शन हो उनके लिए भी दही का सेवन फायदेमंद है।
6. इसमें गुड़ बैक्टीरियां होते हैं जो आंतों की सफाई करने के साथ उन्हें स्वस्थ रखते हैं।
7. शोध के मुताबिक, दही खाने से दिल के रोगों का खतरा 10% तक कम होता है। साथ ही यह कोलेस्ट्रॉल भी कंट्रोल करता है।
8. दही में कैल्शियम भरपूर होता है जो हड्डियों को मजबूत बनाने में मददगार है।

इन लोगों को रखना चाहिए परहेज

इसके अलावा जिन लोगों को जोड़ों में दर्द, स्किन इंफेक्शन या कोई एलर्जी हो तो दही का सेवन ना करें। इससे आपकी समस्या बढ़ सकती है।

Content Writer

Anjali Rajput