कभी कॉलेज नहीं गया ये शख्स, फिर भी जीता है ऐशो- आराम वाली जिंदगी...करता है करोड़ों की कमाई

punjabkesari.in Monday, Apr 15, 2024 - 12:20 PM (IST)

आजकल महीने में कुछ हजार की नौकरी पाने के लिए लोगों को बचपन से ही कड़ी मेहनत करनी पड़ती है। अच्छे क्लॉज से लेकर डिग्री का भी बहुत महत्व है। लेकिन इंग्लैड का ये शख्स इन सब चीजों के बिना ही महीने में करोड़ों की कमाई कर रहे हैं। जी हां, सुनने में काफी हैरान करने वाला है, लेकिन ये सच है। इस 30 साल के शख्स का नाम बेन न्यूटन है और वो कॉलेज नहीं गया। फिर भी आज वो एक अच्छी जॉब कर रहे हैं और ऐशो- आराम वाली जिंदगी जी रहे हैं। आइए आपको बताते हैं इस लकी शख्स की कहानी।

बिना कॉलेज गए बनें कंपनी में पार्टनर

न्यूटन की कहानी 12 साल पहले शुरु हुई , जब उन्होंने डेलॉइट के ब्राइटस्टार्स के ट्रेनिंग प्रोगाम में भाग लिया था। तब से वो इस कंपनी में काम कर रहे हैं। इन 12 सालों में न्यूटन ने इतना बेहतरीन प्रदर्शन कर के दिखाया कि कंपनी ने उन्हें अपना पार्टनर बना लिया। न्यूटन ने इस बारे में बात करते हुए कहा कि वो डोरसेट में पले-बढ़े हैं। उनके पिता ने भी कोई पढ़ाई नहीं की और महज 16 साल की उम्र में वो सेना के सिपाही बन गए। वहीं उनकी मां एक पब में काम करती थीं और बाद में वह ट्रैवल एजेंट की काम करने लगीं। बाहरहाल घर की मली- हालात अच्छी नहीं थी, जिस वजह से उन्हें हमेशा से पैसे कमाने की चाह रही है।

कभी अपने लक्ष्य से नहीं भटके न्यूटन

न्यूटन को कॉलेज में मैथी की पढ़ाई करने का भी अवसर मिला था, लेकिन उसी समय उन्होंने ‘डेलॉइट’ कंपनी के ब्राइटस्टार्ट में भाग लेने का फैसला किया। फिलहाल कंपनी में वह ऑडिटर का काम करते हैं और पार्टनर भी हैं। दरअसल, वो पढ़ाई के साथ side में कुछ पैसें कमाना चाहते थे, ताकि स्कूल की फीस भर पाएं। जब उन्हें इस ब्राइटस्टार्ट स्किम का पता चला। उन्होंने इस दौरान जॉब के लिए कई सारे इंटरव्यू दिए जिसमें से एक डेलॉइट से था। जब उन्हें डेलॉइट में जॉब मिली तो उन्होंने बिना कुछ समझे कंपनी के ‘स्कूल-लीवर’ ब्राइटस्टार्ट स्कीम में भाग ले लिया। आज वो करोड़ों में कमा रहे हैं और उन्हें अपने निर्णय पर गर्व है।

Content Editor

Charanjeet Kaur