लड़कों की चहेती होती हैं ये 5 लड़कियां, स्वभाव से एकदम रोमांटिक

punjabkesari.in Tuesday, Jul 23, 2019 - 07:28 PM (IST)

हर लड़की चाहती है कि उसे प्यार, इज्जत और स्नेह करने वाला लाइफ पार्टनर मिले। उसी तरह लड़कों के मन की भी चाह होती है कि उन्हें प्यार करने वाली जीवन साथी मिले। जो अधिक से अधिक उसके साथ अपना समय बिताए। जिसके साथ वह जीवन के हसीन लम्हों को जी सके। ऐसे में अगर आप राशी में यकीन रखते हैं तो आज हम आपके लिए कुछ ऐसी राशियों वाली लड़कियों की लिस्ट लेकर आएं हैं जो रोमांटिक होने के साथ-साथ आपके लिए काफी भाग्यशाली साबित होती है। तो चलिए जानते हैं स्वभाव से रोमांटिक लड़कियों के बारे में...

 

वृषभ राशि की लड़कियां

वृषभ राशि वाली लड़कियां प्यार को लेकर थोड़ा हटके सोचती हैं। इन लड़कियों को अपने पार्टनर के साथ अधिक-से-अधिक समय बिताना अच्छा लगता है। वहीं ये स्वभाव की बहुत चंचल होती हैं। जिस वजह से यह अपने पार्टनर से बहुत लाड-प्यार लेती हैं। ये लड़कियां अपने लाइफ-पार्टनर के लिए हर रोज कुछ नया करने के बारे में सोचती हैं। उन्हें तरह-तरह के गिफ्टस देना भी पसंद करती हैं। इस वजह से इन लड़कियों का पार्टनर खुद को भाग्यशाली मानते हैं।

सिंह राशि 

इस राशि की लड़कियां प्यार में बहुत यकीन रखती हैं। स्वभाव में चुलबुली इन लड़कियों को सीरियस या टिपिकल पार्टनर की बजाए एक फनी पार्टनर पसंद होता है। यह लड़कियां अपने पार्टनर के साथ फ्लर्ट करना भी पसंद करती हैं। वहीं उन्हें रिझाने के अलग-अलग तरीके ढूंढती रहती हैं। लड़ाई झगड़ा होने पर भी यह लड़कियां खुद जाकर अपने पार्टनर को मनाती हैं। इस बात को भी लेकर इन लड़कियों के साथी खुद को भाग्यशाली समझते हैं। 

वृश्चिक राशि

इस राशि की लड़कियां अपने रिश्ते को पूरे जुनून के साथ निभाती हैं। इन लड़कियों को अपने पार्टनर का अन्य लड़कियों से बातचीत करना पसंद नहीं होता। इन्हें एनर्जेटिक लड़के बहुत पसंद होते हैं।

मीन राशि

मीन राशि की लड़कियां भी बेहद रोमांटिक होती हैं। यह जिस लड़के से प्रेम करती हैं उसी के साथ शादी रखने में विश्वास करती हैं। इन लड़कियों के साथ रिलेशनशिप में पड़कर लड़का कभी धोखा नहीं खाता। यह लड़कियां अपने पार्टनर से किसी भी तरह की बात नहीं छुपाती। अपने दिल की हर बात बेझिझक अपने पार्टनर से कर देती हैं।

मकर राशि

इस राशि की युवतियां स्वभाव से जिद्दी होती हैं। अपने पार्टनर से प्यार भरी जिद्द के साथ कई बातें मनवा लेती हैं। कई बार पार्टनर के पास समय न होने पर भी जिद्द करके उससे बातें करती हैं, जिससे पता चलता है कि उनके जीवन में आपके लिए एक विशेष स्थान हैं। वह आपके बगैर किसी और पर विश्वास तो दूर बात तक नहीं करती। 

Content Writer

Harpreet